ईशा गुप्ता की सगाई हो गई है या फिर नहीं इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। हर कोई इसी असमंजस में है कि आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है। कुछ देर पहले ही इस वायरल पोस्ट का सच सामने आ गया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
खबरों की मानें तो ईशा गुप्ता ने खुद ही अपनी सगाई की झूठी खबर फैलाई है। ईशा का कहना है कि 'मैं तब तक सिंगल हूं जब तक आप मेरी उंगली में अंगूठी नहीं देख लेते।' सगाई की खबर वायरल होते ही ईशा गुप्ता ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। वहीं ईशा के करीबियों की मानें तो निखिल को ट्रोल करने के लिए ईशा ने ऐसा किया था।
3 of 5
Esha Gupta
- फोटो : Instagram
दरअसल, बीते दिनों ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई ऐसे पोस्ट किए थे जिससे फैंस को यह लगने लगा कि ईशा गुप्ता निखिल थम्पी से सगाई करने जा रही हैं। ईशा गुप्ता ने लिखा था - 'निखिल मैं तैयार हूं। इससे साथ ही अंगूठी का एक इमोजी बनाया था।' लगातार ऐसे पोस्ट करने के बाद ईशा गुप्ता की सगाई की खबर तेजी से वायरल हो गई।
जानकारी के मुताबिक ईशा गुप्ता और निखिल थम्पी करीबी दोस्त हैं। निखिल को परेशान करने के लिए ईशा ने ड्रामा किया था। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले उनके बोल्ड फोटोशूट ने सनसनी मचा दी थी जिसमें वह बिकनी में पोज देते हुए नजर आई थीं।
ईशा गुप्ता आखरी बार 'बादशाहो' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी और इलियाना डिक्रूज लीड रोल में थे। ईशा जल्द ही जे पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगी। यह फिल्म सितंबर में रिलीज हो सकती है।