दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म अमर सिंह चमकीला को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इस फिल्म में दिलजीत की अदाकारी फैंस के साथ सेलेब्स को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से फिल्म की समीक्षा की। इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बताया।
Triptii Dimri: 'अमर सिंह चमकीला' की फैन हुईं तृप्ति डिमरी, सोशल मीडिया पर फिल्म को बताया मास्टरपीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन