{"_id":"6a92405be68a49f5ab02c9e4","slug":"toxic-box-office-collection-on-day-3-know-total-earnings-on-raksha-bandhan-2026-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 'टॉक्सिक' को मिला रक्षाबंधन का फायदा? 100 करोड़ पार हुई 'इरुमुडी'; जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या 'टॉक्सिक' को मिला रक्षाबंधन का फायदा? 100 करोड़ पार हुई 'इरुमुडी'; जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
Sat, 29 Aug 2026 07:43 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:43 AM IST
सार
Toxic Box Office Collection: फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई पहले के मुकाबले घटी है। हालांकि इसने तीन दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जानिए रक्षाबंधन के दिन 'इरुमुडी', 'हनुमान अंश' और 'आवारापन 2' ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा और इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हुई। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई। तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इस फिल्म ने अच्छी कमाई की मगर इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। जानिए इस फिल्म के साथ 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' ने कितना कलेक्शन किया है।
रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
'टॉक्सिक' की तीसरे दिन की कमाई
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत हैं।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत हैं।
- पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला।
- दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 26.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में यह फिल्म अभी अच्छी कमाई कर रही है। दुनियाभर में भी इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म 'टॉक्सिक' ने ग्रॉस 197.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन ओवरसीज इसने 23.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये हो गया है।

इरुमुडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘इरुमुडी’ का जलवा बरकरार
साउथ की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। इसमें रवि तेजा हैं।
साउथ की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। इसमें रवि तेजा हैं।
- सातवें दिन इसने 6.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
- आठवें दिन यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
रक्षाबंधन पर चमकी 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। 22 दिन गुजर जाने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। खास बात यह है कि इसकी कमाई पर नई रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक' का असर भी नहीं पड़ा है। 22वें दिन यानी रक्षाबंधन के दिन इसकी कमाई 6.50 करोड़ रुपये हुई। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹18.38 करोड़ रुपये हो गया है।