फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi Tests Positive For Swine Flu Amidst The Success Of Awaarapan 2

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, पॉजिटिव आया H1N1 टेस्ट; ‘आवारापन 2’ के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी थी सेहत

Sat, 29 Aug 2026 02:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 02:41 PM IST
सार

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म 'आवारापन 2' में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सफलता के बीच इमरान की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।  

विज्ञापन
Emraan Hashmi Tests Positive For Swine Flu Amidst The Success Of Awaarapan 2
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान को स्वाइन फ्लू हुआ है। उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू यानी H1N1 से संक्रमित हो गए हैं। एक्टर का स्वाइन फ्लू (H1N1) टेस्ट पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में लगातार यात्रा करने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इनमें रांची की यात्रा भी शामिल है।
विज्ञापन

रांची से वापस आने के बाद इमरान कुछ दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी टेस्ट रिपोर्ट कल सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Emraan Hashmi Tests Positive For Swine Flu Amidst The Success Of Awaarapan 2
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

डॉक्टरों ने इमरान को आराम करने की दी सलाह

  • रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने इमरान हाशमी को आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
  • फिलहाल वह डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आराम कर रहे हैं।
  • इमरान से इस मामले पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।
आवारापन 2 स्टार की हेल्थ अपडेट के साथ उनकी रिपोर्ट का फोटो भी सामने आया है। इसमें उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दिख रही है। 



बैंगलोर का शो हुआ कैंसल 
इमरान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बैंगलोर का शो भी कैंसल करना पड़ा। इस बात की जानकारी उन्होंने एक स्टोरी शेयर कर दी। उन्होंने लिखा- 'मेरी तबीयत काफी खराब है और दुर्भाग्य से मैं बेंगलुरु के शो में शामिल नहीं हो पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है! मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को होने वाले सनबर्न यूनियन में मिलूंगा।'

Emraan Hashmi Tests Positive For Swine Flu Amidst The Success Of Awaarapan 2
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच आई खबर

  • इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • साल 2007 में आई उनकी फिल्म ‘आवारापन’ के इस सीक्वल को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए खबर लिखे जाने तक 145.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
  • ऐसे में फिल्म की सफलता के बीच इमरान के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर उनके फैंस के लिए चिंता की बात है।


ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट: शेरोन वर्मा को बिहारी बुलाकर समय रैना ने किया तंज, कॉमेडियन के पलटवार ने सबको चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed