फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Says I Have A Lot Of Fights With Javed Akhtar Not Everything Is Hunky Dory

शादी के 40 साल बाद शबाना आजमी का खुलासा, बोलीं- ‘जावेद अख्तर से खूब झगड़े होते हैं, सब कुछ हंकी-डोरी नहीं’

Sat, 29 Aug 2026 01:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 01:17 PM IST
सार

Shabana Azmi and Javed Akhtar: शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ अपनी चार दशक पुरानी शादी को लेकर खुलकर बात की। इस बीच उन्होंने रिश्ते में होने वाली नोंक-झोंक के बारे में भी खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Shabana Azmi Says I Have A Lot Of Fights With Javed Akhtar Not Everything Is Hunky Dory
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम-@azmishabana18

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर की शादी को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। हाल ही में शबाना ने जावेद की समझदारी और हाजिरजवाबी की तारीफ की और बताया कि दोनों के एक जैसे विचारों ने उनके रिश्ते को मजबूत बनाया है।

विज्ञापन

जावेद अख्तर से क्यों आकर्षित हुई थीं शबाना आजमी?
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। शबाना आजमी ने बताया कि जावेद अख्तर की समझदारी और तेज दिमाग ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। उन्होंने जावेद को उन सबसे बुद्धिमान लोगों में से एक बताया, जिनसे वह कभी मिली हैं।

विज्ञापन

शबाना ने कहा कि जावेद और उनके पिता की सोच और बैकग्राउंड काफी मिलता-जुलता था। जावेद के माता-पिता भी प्रगतिशील लेखक थे और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्हें उर्दू शायरी से भी काफी लगाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना ने कहा, ‘जावेद और मेरे बीच बड़े झगड़े होते हैं। ऐसा नहीं है कि सब कुछ हमेशा ठीक रहता है। लेकिन हमारी दोस्ती बहुत मजबूत है और हमारी सोच एक जैसी है। हमारी विचारधारा भी एक जैसी है। मेरे लिए यही सबसे ज्यादा जरूरी है।’

उन्होंने आगे जावेद की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर तरह के लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। उनमें लोगों से बातचीत करने की अच्छी क्षमता है। शबाना ने कहा कि जावेद बहुत निष्पक्ष इंसान हैं और वह उनकी इस खूबी की काफी इज्जत करती हैं।

Shabana Azmi Says I Have A Lot Of Fights With Javed Akhtar Not Everything Is Hunky Dory
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम azmishabana18

हनी ईरानी के साथ रिश्ते पर भी बोलीं शबाना
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी के समय दोनों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि जावेद उस समय पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी स्क्रीनराइटर हनी ईरानी थीं।

शबाना ने हनी ईरानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उस मुश्किल समय को बहुत समझदारी और परिपक्वता के साथ संभाला। उन्होंने अपने रिश्ते को एक ऐसा उदाहरण बताया, जिसमें लोग अपने निजी दुख और तकलीफ से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ सम्मान से रिश्ता बना सकते हैं।

शबाना ने कहा, ‘मेरे लिए हनी परिवार के एक सदस्य की तरह हैं। वह जावेद के लिए एक बहन जैसी हैं। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। उन्होंने कभी बच्चों के मन में मेरे खिलाफ नफरत नहीं भरी। उन्होंने बच्चों के सामने अपने पति की बुराई नहीं की और न ही बच्चों को बांटने की कोशिश की।’

शबाना ने कहा कि हनी बहुत समझदार महिला हैं। उनकी समझदारी और बड़े दिल की वजह से उनके लिए भी यह रिश्ता निभाना आसान रहा। उन्होंने कहा कि वह हनी का दिल से सम्मान करती हैं।

Shabana Azmi Says I Have A Lot Of Fights With Javed Akhtar Not Everything Is Hunky Dory
जोया अख्तर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी

  • जावेद अख्तर की पहली शादी स्क्रीनराइटर हनी ईरानी से हुई थी।
  • दोनों के दो बच्चे हैं- फिल्ममेकर जोया अख्तर और एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर।
  • जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 1984 में शबाना आजमी से शादी की थी।
  • शादी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया और आज चार दशक से ज्यादा समय बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।


ये भी पढ़ें- क्यों चर्चा में हैं पूर्व कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना? दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेट वर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed