ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका मुंबई कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एनसीबी ने अरमान कोहली के घर पर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। इसके बाद से उन्हें ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान के घर से कोकेन बरामद हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकेन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने के लिए जुटी है कि कैसे ये कोकेन मुंबई तक पहुंची। इसके बाद से अरमान कोहली को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और अब कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।
ड्रग्स केस: जेल में ही रहेंगे अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ के साथ बिलकुल तैयार हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित ये फिल्म 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज से पहले कंगना रणौत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कंगना की आगामी फिल्म को मल्टीप्लेक्स थिएटर में जगह नहीं मिली है। कंगना अपनी फिल्म को लेकर मल्टीप्लेक्स के मालिकों पर काफी गुस्सा है। अभिनेत्री का कहना है कि जानबूझ कर उन्हें कम स्क्रीन दी जा रही हैं।
सिनेमाघर: कंगना की ‘थलाइवी’ को नहीं मिली मल्टीप्लेक्स में जगह, अभिनेत्री ने गैंगअप करने का लगाया आरोप
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बालिका वधू अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 सितंबर की तारीख अब किसी के लिए भी भूलना शायद नामुमकिन होगा। सिद्धार्थ शुक्ला लाखों लोगों की आंखे नम करके चले गए। उनके परिवार से लेकर उनके प्रशंसकों तक हर किसी की लिए सिद्धार्थ का जाना किसी सदमे से कम नहीं है। बिग बॉस के घर में बनी सिडनाज की जोड़ी टूट गई। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज गिल का तो रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। उनके आंसू देखकर फैंस की भी आंखे नम हो गईं। इस बीच शहनाज के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया।
Sidharth Shukla: शहनाज के भाई ने सिद्धार्थ के लिए लिखा भावुक पोस्ट, कहा- आपकी तरह बनना ही सपना
4 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर गायक और लेखक जावेद अख्तर अपने बयान को लेकर विवादों में है। दरअसल, उन्होंने तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल के साथ की है। इसके चलते लेखक के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। के एक वकील ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी शिकायत की कॉपी को साझा की है। इस कॉपी को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मैंने आज जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी इस शिकायत में मैंने कहा है कि लेखक ने आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल का जानबूझकर अपमान किया है। उन्होंने आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल की तुलना तालिबान से की है, मैंने इस शिकायत को जावेद अख्तर के आवासीय थाने में दर्ज कराया है।'
जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज: गायक के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन, तालिबान से की RSS की तुलना
5 of 5
तुर्की के पर्यटन मंत्री से मिले सलमान-कटरीना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इस वक्त सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की तुर्की में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने रूस में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब इस फिल्म की आगे की शूटिंग तुर्की में हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आपको एक बार फिर सलमान और कटरीना की जोड़ी दिखेगी।
सोशल मीडिया: सलमान-कटरीना ने की तुर्की के मंत्री से मुलाकात, फैंस के साथ ली सेल्फी