टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां हाल ही में मां बनी है, जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। घर वापस लौटने के बाद से ही नुसरत सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके साथ रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर कहा जा रहा है कि नुसरत ने अपने और यश के रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए मोहर लगा दी है। फैन पेज से साझा किए इस वीडियो के साथ लिखा गया, 'यीशान के जन्म के लिए यशरत को मुबारकां। हमें अभी तक हमारे बेबीजान की एक भी झलक नहीं मिली है इसलिए मैंने आप दोनों के लिए यह छोटा सा वीडियो मेसेज बनाया है। नुसरत के फैंस की तरफ से यीशान को खूब सारा प्यारा।'
{"_id":"6133a71e8b9d327e1f5ab45b","slug":"video-nusrat-jahan-shares-fan-post-congratulating-her-and-yash-dasgupta-for-her-baby-s-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता संग कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता संग कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप!
Sat, 04 Sep 2021 10:34 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : instagram/nusratchirps
नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
फैन द्वारा साझा किए इस वीडियो में यशरत (यश दासगुप्ता और नुसरत) लिखा गया है. ऐसे में जब नुसरत ने इस वीडियो को शेयर किया तो फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए। वहीं, यूजर्स का मानना है कि नुसरत ने यश के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबी बंप के साथ वायरल हुई थी तस्वीर
पिछले दिनों तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें वे प्रेग्नेंट दिख रही थीं। लेकिन उनसे अलग हो चुके पति निखिल जैन का कहना था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो लंबे समय से नुसरत के साथ नहीं रह रहे हैं। पिछले दिनों नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं।

नुसरत जहां-निखिल जैन
- फोटो : Instagram
पति से अलग हो चुकी हैं नुसरत
नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन की शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। हालांकि पिछले साल से नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता और बीजेपी नेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ रहा है। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
विज्ञापन
निखिल जैन, नुसरत जहां
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्स-हसबैंड निखिल ने भी दी बधाई
नुसरत के मां बनने के बाद उनके एक्स-हसबैंड निखिल ने भी इस खुशखबरी पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं उनके अच्छे जीवन की कामना करता हूं। भगवान करे बच्चा उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मेरे और उनके मतभेद मुझे उन्हें बेबी के जन्म की बधाई देने से नहीं रोक सकते। मैं चाहता हूं कि वो खुश रहें, बच्चा सुपर हेल्दी हो और उसका भविष्य बेहद उज्जवल हो।''