फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: पर्ल पुरी के समर्थन में दिव्या खोसला ने पीड़िता की पहचान उजागर की, दिलीप कुमार की हेल्थ में सुधार

Wed, 09 Jun 2021 07:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
Top news Divya Khosla reveals victim identity in support of Pearl Puri, Dilip Kumar Kumar's health improves
पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक्टर के ऊपर दर्ज किए गए पॉक्सो एक्ट के बाद इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी उनके समर्थन में आ गए हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का नाम भी जुड़ गया है। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया बल्कि पीड़िता के माता-पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पीड़िता के परिवार की पहचान भी उजागर कर दी।


दिव्या खोसला कुमार ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के माता-पिता की फोटो और नाम सब कुछ उजागर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्लेटफॉर्म से रेप पीड़िता की पहचान जाहिर नहीं कर सकता और न ही ऐसी कोई जानकारी दे सकता है, जिससे पीड़िता को पहचाने जाने की संभावना हो। सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।

पर्ल पुरी और नाबालिग से रेप का मामला: दिव्या खोसला ने पीड़िता की पहचान उजागर की, मामले ने पकड़ा तूल
Top news Divya Khosla reveals victim identity in support of Pearl Puri, Dilip Kumar Kumar's health improves
Mohit Raina - फोटो : twitter
टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, मोहित ने हाल ही में अभिनेत्री सारा शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। ये सभी लोग मिलकर मोहित के खिलाफ दावा कर रहे थे कि मोहित की जान को खतरा है। वैसे तो सारा शर्मा खुद को मोहित रैना की शुभचिंतक बताती हैं और उन्होंने ही सोशल मीडिया पर ‘मोहित बचाओ’ कैंपेन शुरू किया था।


झूठा दावा: 'सुशांत की तरह मोहित रैना भी करेंगे आत्महत्या', अभिनेता ने सारा शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ की FIR
Top news Divya Khosla reveals victim identity in support of Pearl Puri, Dilip Kumar Kumar's health improves
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर अभिनेत्री चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुद्दो पर तो वो मुखर हैं ही, दूसरी तरफ देश दुनिया के मामलों में भी अपनी राय देती नजर आती हैं। इसके कारण कंगना को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। यहां तक कि अपने बयानों को लेकर उन्हें ट्विटर पर हमेशा के लिए सस्पेंड होना पड़ा था। अभी हाल ही में कंगना को मुंबई में उनके ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। कंगना की कुछ खूबसूरत तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।  इस दौरान मुंबई के पाली हिल इलाके में अपने दफ्तर का जायजा लिया।  कंगना के इस ऑफिस का रेनोवेशन का काम किया जा रहा है।  इस दौरान अभिनेत्री ने सफेद रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। 

तस्वीरें: टूटे हुए दफ्तर को देखने मुंबई पहुंचीं कंगना रणौत, जल्द मरम्मत कराने की है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Top news Divya Khosla reveals victim identity in support of Pearl Puri, Dilip Kumar Kumar's health improves
निया शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
रेप के आरोप में फंसे पर्ल वी पुरी की खबर ने पूरे टेलीविज़न इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कुछ कलाकार लगातार नागिन 3 अभिनेता का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाली और टीवी जगत की बहू देवोलीना भट्टाचार्जी को ये बात बिलकुल रास नहीं आ रही। 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू ने पीड़िता के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने पर्ल वी पुरी का समर्थन करने वाले निया सहित कई टेलीविजन कलाकारों की क्लास लगा दी।


कैटफाइट: पर्ल वी पुरी का समर्थन करने वाले कलाकारों की देवोलीना ने लगाई क्लास, निया शर्मा ने किया पलटवार
विज्ञापन
Top news Divya Khosla reveals victim identity in support of Pearl Puri, Dilip Kumar Kumar's health improves
दिलीप कुमार - फोटो : Instagram
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार यानी छह जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर जलील पारकर ने मंगलवार को उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उनके फैंस यह जानकर खुश हैं कि अभिनेता की हालत पहले से बेहतर स्थिति में हैं। डॉ जलील पारकर ने बताया है कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।


हेल्थ अपडेट: ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, डॉक्टर ने दी जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed