सोशल मीडिया: नोरा फतेही का नया फैशन सेंस देख हैरान हुए फैंस, रणवीर सिंह से करने लगे तुलना
नोरा फतेही के सबसे पहले लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने लिए ब्लैक कलर का स्किनी फिट स्वेटर चुना था, जिसे उन्होंने कलर-ब्लॉक्ड पैटर्न से इंस्पायर पैंट के साथ मैच किया था। नोरा ने जो अपर पहना था, उसमें हाई नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स बनी थी, जिस पर नियॉन ग्रीन से फ्लोरल प्रिंट्स बनाए गए थे। टॉप की फिटिंग नोरा के साइड कर्व्स को हाइलाइट कर रही थी, जिसके साथ मैच की गई हार्ट पैटर्न वाली टाइटफिट पैंट्स उनकी टोंड लेग्स को खूबसूरत दिखा रही थी।
View this post on Instagram
वहीं, दूसरी तस्वीर में नोरा ने अपने लिए लाल रंग का टाइट फिटिंग वाला टॉप चुना था, जिसे उन्होंने ग्रीन जॉगर्स पैंट्स और लाल मोजों के साथ वेअर किया था। हालांकि, नोरा का पहनावा आर्टिस्ट की थीम को मैच करता हुआ था लेकिन एक्ट्रेस चाहतीं तो अपने लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन भी ट्राई सकती थीं।
View this post on Instagram
नोरा का ये लुक देखते ही लोगों के होश उड़ गए। वो इस ड्रेस में बला की खूबसूरत दिख रही थीं। उनका ये लुक किसी भी लड़की के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। वैसे बता दें कि ये पहला मौका नही है जब उनकी अदाओं ने लोगों का दिल चुराया है। पिछले दिनों ही गुलाबी रंग की ड्रेस में वो कहर ढाती दिखी थीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram