फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs

सितारों के खिलाफ फतवा: सारा से लेकर आमिर और सलमान तक, इन कलाकारों को लेकर क्या बोले मौलाना?

Fri, 30 Oct 2026 01:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

  • Fatwa Against Celebs: सारा अली खान अक्सर मंदिर जाने और पूजा करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
  • अभिनेत्री के मंदिर जाने और पूजा करने पर बरेली के मौलाना ने फतवा जारी किया है।
  • इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारों के खिलाफ फतवा जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs
सलेब्स के खिलाफ फतवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरेली के धर्मगुरु और 'ऑल इंडिया मुस्लिम जमात' के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक फतवा जारी किया। उन्होंने सारा अली खान के मंदिर जाने और प्रार्थना करने को इस्लामी कानून (शरिया) के तहत नाजायज और हराम बताया है। इस खबर में जानिए और कौन से कलाकारों के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में सारा अली खान ने केदारनाथ में मुख्य मंदिर और पास के 'भुकुंट भैरव मंदिर' में पूजा-अर्चना और आरती में हिस्सा लिया। इस पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा 'किसी भी मुसलमान के लिए, चाहे वह पुरुष हो या महिला किसी दूसरे धर्म की आस्था में शामिल होना, प्रार्थना करना और धार्मिक अनुष्ठान करना, शरिया के तहत नाजायज माना जाता है। इस तरह के काम करने की इजाजत नहीं है। इसलिए, अगर सारा अली खान ने अपनी मर्जी से केदारनाथ मंदिर जाकर प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा है, तो उन्होंने गुनाह किया है। यह हराम काम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। गौरी दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती हैं जबकि आमिर खान मुसलमान हैं। शादी के बाद अलीगढ़ के मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने फतवा जारी करते हुए उनकी शादी को शरिया के खिलाफ बताया था।
विज्ञापन

sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs
शाहरुख खान - फोटो : X
शाहरुख खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने 2013 में अपने बच्चे का लिंग परीक्षण कराया था। हालांकि शाहरुख खान ने इस बात का खंडन किया था। सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने और कथित तौर पर जन्म से पहले लिंग परीक्षण के आरोपों पर फतवा जारी करते हुए मरकजी दारुल इफ्ता दरगाह आला हजरत ने इसे गैर इस्लामिक बताया था।

sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
साल 2007 में सलमान खान एक गणेश पूजा में शामिल हुए थे और आरती की थी। इस मामले पर बरेली के दारुल-इफ्ता-मंजर-ए-इस्लाम की तरफ से फतवा जारी करके इसे गैर इस्लामिक बताया गया था। इसके अलावा सलमान खान ने साल 2008 में मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस पर मुफ्ती दारुल इफ्ता सलीम अहमद कासमी ने उनके खिलाफ फतवा जारी करके कहा था कि इस्लाम में मूर्ति बनाना मना है।

sara ali khan to salman khan and shah rukh khan Fatwa Against Bollywood celebs
जिमी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम-@jimmysheirgill
जिमी शेरगिल
साल 2016 में जिमी शेरगिल पर आरोप लगे कि उन्होंने फिल्म 'शोरगुल' में अभिनय करने और फिल्म के दृश्यों/संवादों से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया। इस मामले पर उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed