फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nia Sharma And Devoleena Bhattacharjee Fight started on twitter over giving support to pearl v puri rape case

कैटफाइट: पर्ल वी पुरी का समर्थन करने वाले कलाकारों की देवोलीना ने लगाई क्लास, निया शर्मा ने किया पलटवार

Tue, 08 Jun 2021 07:41 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 08 Jun 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Nia Sharma And Devoleena Bhattacharjee Fight started on twitter over giving support to pearl v puri rape case
निया शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

रेप के आरोप में फंसे पर्ल वी पुरी की खबर ने पूरे टेलीविज़न इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कुछ कलाकार लगातार नागिन 3 अभिनेता का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाली और टीवी जगत की बहू देवोलीना भट्टाचार्जी को ये बात बिलकुल रास नहीं आ रही। 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू ने पीड़िता के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने पर्ल वी पुरी का समर्थन करने वाले निया सहित कई टेलीविजन कलाकारों की क्लास लगा दी।

विज्ञापन


देवोलीना ने सोशल मीडिया पर तंज कसा
देवोलीना ने पर्ल का समर्थन करने वाले कलाकारों पर तंज कसा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपके सोशल मीडिया हैंडल्स से वो नहीं बचने वाला है। मगर कर्मा उन सभी को सबक देगा जो उस 7 साल की बच्ची के लिए संवेदनशील नहीं हो पा रहे हैं। तुम लोग कैसे हो यार? धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो और दिखाओ अपना समर्थन। ये क्या गंदगी मचा रखी है, यहां गंदगी मत फैलाओ।'
विज्ञापन


निया शर्मा ने किया पलटवार
देवोलीना ने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन लगता है निया शर्मा को देवोलीना का ये अंदाज रास नहीं आया और उन्होंने इस अभिनेत्री का नाम लिए बिना ही उन पर पलटवार किया। निया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दीदी को कोई बता दो कि धरना और कैंडिल मार्च नहीं कर सकते क्योंकि महामारी है अभी भी। इसके अलावा दीदी को नृत्य का अभ्यास करने की बहुत जरूरत है क्योंकि वो बहुत ही खराब डांस रील्स बनाती हैं और वो इस गलतफहमी में हैं कि वो बहुत कमाल का डांस कर रही हैं।

Nia Sharma And Devoleena Bhattacharjee Fight started on twitter over giving support to pearl v puri rape case
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

देवोलिना ने ट्वीट का मुंहतोड़ दिया जवाब

निया के इस ट्वीट को देखने के बाद देवोलीना खुद को शांत नहीं रख पाई और उन्होंने इस अभिनेत्री की बात का जवाब देते हुए लिखा, 'कृप्या छोटी को कोई ये बता दो कि सिर्फ फैशन कौशल दिखाने से कोई अच्छा इंसान नहीं बनता है। उसके लिए अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है, जिसकी कमी मुझे दिख रही है। मैं अच्छी रील्स बना रही हूं या नहीं इसका फैसला मेरे प्रशंसकों को करने दो। अपनी फोटोशूट पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय यहां पर भी जज बन गए।'




क्या है पर्ल वी पुरी का मामला

पर्ल वी पुरी को शुक्रवार को देर शाम कथित तौर पर रेप आरोप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ये खबर टीवी जगत में तूफान की तरह फैल गई, जिसके बाद अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, निया शर्मा और करिश्मा तन्ना जैसे कई कलाकारों ने इस अभिनेता का सोशल मीडिया पर समर्थन किया। लेकिन वसई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पास सबूत और गवाह दोनों हैं। शनिवार को पर्ल को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायधीश द्वारा इस अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed