बॉलीवुड की हीरोइनों की बात तो हम हमेशा ही करते रहते हैं लेकन आज हम आपको 10 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने हुस्न के जलवों से पंजाबी फिल्मों की पहचान ही बदल दी। इन एक्ट्रेस को किसी बॅालीवुड की टॅाप एक्ट्रेस से कम नहीं आका जाना चाहिए। इनकी फिल्मों की फीस भले ही दीपिका, प्रियंका, कैटरीना से कम हो लेकिन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इनका वही रुतबा वही है जो बॅालीवुड में दीपिका, प्रियंका का। सिंगिंग से लेकर डांस, एक्टिंग हर जगह इन हीरोइनों का जलवा कायम है।
इन 10 पंजाबी हीरोइनों के आगे पानी भरती हैं बॅालीवुड की हीरोइनें
नीरू बाजवा पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। नीरू ने अपने करियर की शुरूआत बॅालीवुड के सदाबाहार सुपस्टार स्वर्गीय देवआनंनद के साथ 'मैं सोलह बरस की' फिल्म से की थी। पहली पंजाबी फिल्म असा नु मान वत्ना दा (2014) हरभजन मान के साथ की। मौजूदा समय में नीरू बेहदज्यादा सफल पंजाबी अभिनेत्री हैं।
इन 10 पंजाबी हीरोइनों के आगे पानी भरती हैं बॅालीवुड की टॅाप हीरोइनें
बेहद ही खूबसूरत और हॅाट सुरवीन चावला तब और ज्यादा चर्चा में आईं थी जब बोल्ड हेट स्टोरी-2 में उन्होंने काफी अंतरंग सीन किए थे। फिल्म का गाना 'आज फिर तुम पे प्यार आया है' में उन्होंने काफी बोल्ड सीन किए थे। बॅालीवुड के अलावा वो पंजाबी फिल्मों में भी सफल एक्ट्रेस हैं। डिस्को सिंह, सिंह वर्सेज कौर, लकी दि् अनलकी स्टोरी जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं सुरवीन चावला।
इन 10 पंजाबी हीरोइनों के आगे पानी भरती हैं बॅालीवुड की टॅाप हीरोइनें
'देव डी' की पारो के हॅाट अवतार को कौन नहीं जानता। माही गिल पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन तो हैं ही साथ में ही बॅालीवुड में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। साहेब बीबी गैंगस्टर की बीबी हो या पान सिंह तोमर की इंदिरा हर किरदार में माही ने एक अलग छाप छोड़ी है। माही गिल की तुलना लोग बॅालीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू से करते हैं। हिक्क नाल, चक दे फड्डे जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
इन 10 पंजाबी हीरोइनों के आगे पानी भरती हैं बॅालीवुड की टॅाप हीरोइनें
धृति सहारन को पंजाबी फिल्मों की मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस कहा जाता है। द्रष्टि बेहतरीन पंजाबी गायिका भी हैं। धृति ने इंडियन आइडल के फानल तक का सफर तय किया था। पंजाबी फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली धृति को लाइम लाइट टीवी शो 'सड्डा हक' से मिली।