Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VHP Demands Ban On Ramayana Seeks Revocation Of Censor Certificate Over Ravana Portrayal

रामायण: फिल्म पर VHP ने जताई आपत्ति, स्क्रीनिंग रोकने और सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग; क्या है मामला?

Sat, 21 Nov 2026 09:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। 
  • अब यह फिल्म एक नए विवाद में घिर गई है। 
  • विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और इसे दिया गया सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
VHP Demands Ban On Ramayana Seeks Revocation Of Censor Certificate Over Ravana Portrayal
विवादों में फिल्म रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

VHP के महासचिव बजरंग लाल बागड़ा और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने फिल्म में रावण के चित्रण पर आपत्ति जताई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


रावण को दलितों और शोषितों का हितैषी दिखाने पर आपत्ति
आलोक कुमार ने भी फिल्म में रावण के चित्रण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'फिल्म में रावण को दलितों, शोषितों और वंचितों के मुक्तिदाता के रूप में दिखाया गया है। उसे ऐसे व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है, जो उनके कल्याण के लिए काम करता है। यह भी रावण का महिमामंडन करने की एक कोशिश है।'
Trending Videos

VHP Demands Ban On Ramayana Seeks Revocation Of Censor Certificate Over Ravana Portrayal
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
रामायण के कई अहम प्रसंग गायब होने का दावा
VHP ने फिल्म में रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को शामिल नहीं किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। आलोक कुमार ने कहा, 'भगवान राम माता अहिल्या के आश्रम गए थे और उनकी गरिमा और सम्मान को फिर से स्थापित किया था।

भगवान राम और भरत ने निषादराज को अपना मित्र कहा और उनके साथ बराबरी का व्यवहार किया। उनसे मित्रता का रिश्ता जोड़कर उन्होंने यह संदेश दिया कि छूने योग्य और अछूत या ऊंची और नीची जातियों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। मायने सिर्फ प्रेम के रिश्ते के होते हैं। केवट के प्रति भगवान राम का व्यवहार भी सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के उद्देश्य से था।'

उन्होंने फिल्म पर ऐतिहासिक घटनाओं को गलत तरीके से दिखाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

VHP Demands Ban On Ramayana Seeks Revocation Of Censor Certificate Over Ravana Portrayal
'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
VHP ने रावण के चित्रण को बताया आपत्तिजनक
बजरंग लाल बागड़ा का कहना है कि रावण भले ही विद्वान, शक्तिशाली और भगवान का भक्त था, लेकिन लोगों पर अत्याचार करने के कारण वह अनैतिक था। उन्होंने कहा, 'रामायण के हर संस्करण में इस बात का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है।'

बागड़ा ने आरोप लगाया कि फिल्म में रावण को शोषितों का मुक्तिदाता दिखाकर एक राजनीतिक कहानी गढ़ने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक, रावण का इस तरह चित्रण हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करता है और समाज की नैतिक बुनियाद पर हमला है।

फिलहाल VHP की ओर से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: वीकएंड पर फिर बढ़ी 'रामायण' की कमाई, धनुष की 'ओम' ने दी टक्कर? 'गॉडजिला माइनस जीरो' के बुरे हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed