फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना

Tue, 14 Jun 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Iulia doesn't want Salman Khan to be friends with Daisy Shah

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को सलमान की किसी और से दोस्ती बिल्कुल सपंद नहीं है। यही नहीं उन्होंने सलमान की शिकायत उनके घरवालों से कर डाली कि सलमान किसी दूसरी लड़की से न मिलें। सलमान की इतनी जासूसी तो कोई खास ही कर सकता है। 

लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना

Iulia doesn't want Salman Khan to be friends with Daisy Shah
- फोटो : getty images

दरअसल में लूलिया को सलमान की 'जय हो' की को स्टार एक्ट्रेस डेजी शाह की सलमान से दोस्ती पसंद नहीं है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान की कथित गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर चाहती हैं कि सलमान एक्ट्रेस डेजी शाह से दूर रहें। लेकिन जब डेजी शाह से इस खबर के बारे में पूंछा गया तो वो हंसने लगीं।

लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना

Iulia doesn't want Salman Khan to be friends with Daisy Shah
- फोटो : getty images

टाइम्स आफ इंडिया के मुताबिक जब इस 'हेट स्टारी-3' एक्ट्रेस से पूंछा तो उन्होंने इसे कोरी बकवास करार दिया। डेजी शाह कहती हैं कि, 'मैं लूलिया की नहीं बल्कि सलमान की फ्रेंड हूं। लूलिया मेरे बारे में क्या सोचती है मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

डेजी ने कहा कि वो लूलिया का सम्मान करती हैं क्योंकि वो सलमान की दोस्त हैं लेकिन वो लूलिया के बारे में कुछ नहीं जानती। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पिछले काफी समय से सलमान और रोमानियाई सुंदरी लूलिया के बीच नजदीकियां बढ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना

Iulia doesn't want Salman Khan to be friends with Daisy Shah
- फोटो : getty images

सलमान खान कई गर्लफ्रैंड होने के चक्कर में पहले से ही काफी फेमस हैं। इसी बीच एक खबर आई थी कि जल्द ही सलमान और लूलिया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो सलमान और लूलिया ही जानती हैं।

हालांकि लूलिया चाहती हैं कि सलमान और उनके बीच कोई न आए इसी को लेकर लूलिया ने सलमान की फैमिली से भी बात की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खान फैमिली के मेंबर्स ने सलमान और उनकी बहन अर्पिता को डेजी से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

लूलिया को नहीं पसंद सलमान का इस हीरोइन से मिलना

Iulia doesn't want Salman Khan to be friends with Daisy Shah
- फोटो : ANI

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' इसी ईद को रिलीज हो रही है। फिल्म सुल्तान का गाना 'बेबी को बेस पसंद है' लोगों में काफी हिट हो रहा है। लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने इसी गाने का नया संस्करण युट्यूब पर रिलीज किया है। लेकिन इस गाने में एक मजे की बात यह है कि इसे फीमेल आवाज में सलमान की कथित गर्लफ्रैंड लूलिया ने गाया है।  युट्यूब पर स्टेटस लिखा है सिंगर- सलनमानखान, लूलिया वंतूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed