हॉलीवुड सुपरस्टार और हाईएस्ट पेड एक्टर टॉम क्रूज की आने वाली फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' के ट्रेलर ने सभी को चौंका दिया है। यह फिल्म 34 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टॉप गन' का सीक्वल है। 'टॉप गन: मेवरिक' अगले साल रिलीज होगी। टॉम क्रूज कैप्टन अवतार में न सिर्फ लौटे हैं, बल्कि वे छा भी गए हैं। 57 साल के टॉम क्रूज (Tom Cruise) को देखकर लगता ही नहीं है कि उम्र उनको छूकर भी गई है।
2 of 5
'टॉप गन: मेवरिक
- फोटो : instagram
'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। टॉम ने बताया कि ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है। अगर ऐसा है तो यह वाकई कमाल है, और वह भी इस उम्र में तो कहर है।
3 of 5
टॉप गन: मेवरिक
- फोटो : Twitter
इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। जो कि ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है। टॉम क्रूज जिस अंदाज में एक्शन करते हैं उन्हें बार बार देखने का दिल चाहता है। फिर बाइक पर जिस कद्र वे स्मार्ट लगते हैं, वैसा लगना हर किसी के बस की बात नहीं।इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है।
4 of 5
Top Gun
- फोटो : Social Media
फिल्म में मेवरिक का किरदार निभा रहे टॉम का वही अंदाज लोगों को एक बार फिर देखने को मिलेगा। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए थे।
5 of 5
Top Gun
- फोटो : Social Media
फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। बात करें टॉम की तो टॉम तीन अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित हुए और उन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीते है। उनकी पहली प्रमुख भूमिका 1983 की फिल्म रिस्की बिजनेस में थी।