फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff-Disha Patani Breakup: इस वजह से टूटा टाइगर-दिशा का रिश्ता, अंदर की बात आई सामने!

Thu, 28 Jul 2022 10:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Disha Patani Breakup Media Reports claim that actress wanted to marry
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप पिछले दो दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है। फैंस के लिए कपल के अचानक अलग होने की खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इस बीच अब दोनों के ब्रेकअप की वजह भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो शादी की बात को लेकर दोनों का रिश्ता टूटा है।

Tiger Shroff Disha Patani Breakup Media Reports claim that actress wanted to marry
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
शादी बनी ब्रेकअप की वजह

टाइगर के दोस्त के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाइगर और दिशा के बीच ब्रेकअप की वजह शादी है। उनके दोस्त के मुताबिक जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा ने जबसे अलग रहना शुरू किया था टाइगर तब से दिशा संग लिव-इन रिलेशन में थे। दोनों के रिश्ते को काफी समय हो चुका था और दिशा को लगता था कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन टाइगर अभी शादी के लिए तैयार नहीं थे। रिपोर्ट में दोस्त के हवाले से यह भी बताया गया है कि दिशा ने टाइगर से इस बारे में बात भी की थी लेकिन हर बार उनका जवाब 'ना' होता था।

Tiger Shroff Disha Patani Breakup Media Reports claim that actress wanted to marry
दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर से नाराज नहीं है दिशा

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि टाइगर के दोस्त के मुताबिक दिशा ने इस ब्रेकअप बहुत ही सकारात्मक तरीके से लिया है। वह टाइगर से नाराज नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कौन जानता है कि कुछ समय बाद दोनों फिर से एक साथ आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Disha Patani Breakup Media Reports claim that actress wanted to marry
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने दोनों के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था, 'टाइगर और दिशा हमेशा से दोस्त थे और अब भी हैं। मैं अब भी उन्हें साथ में बाहर जाते देखता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं अपने बेटे की लव लाइफ पर नजर रखता हूं। मैं उनकी प्राइवेसी में दखल नहीं देना चाहता। लेकिन मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह काम के अलावा भी एक-दूसरे साथ समय बिताना पसंद करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed