फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Photoshoot:  रणवीर सिंह ने जो किया वह गलत…एक्टर के फोटोशूट पर मिलिंद सोमन ने कही ये बात

Thu, 28 Jul 2022 09:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Jul 2022 09:28 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। बीते दिनों एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटोशूट के बाद से ही रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन
Milind Soman reacts on Ranveer Singh photoshoot says Everybody has an opinion
रणवीर सिंह,मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। बीते दिनों एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटोशूट के बाद से ही रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी इन तस्वीरों की वजह से जहां उन पर केस दर्ज हो चुका है, तो वहीं लोग भी लगातार उनकी इन तस्वीरों की वजह से लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त उनका लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेता मिलिंद सोमन की भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

Milind Soman reacts on Ranveer Singh photoshoot says Everybody has an opinion
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि साल 1995 में मिलिंद ने भी एक विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। उनके इस फोटोशूट के लिए अभिनेता को भी कानूनी परेशानी झेलनी पड़ी थी और उनका यह मामला 14 साल तक चला था। इसी बीच अब पूरे मामले पर मिलिंद सोमन ने अपना पक्ष रखा है। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि कानूनी परेशानी का सामना करने के बाद भी वह फिर से कैसे न्यूड हो गए थे।

Milind Soman reacts on Ranveer Singh photoshoot says Everybody has an opinion
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा कि मुझे लगता है यह बहुत अच्छी बहस और अच्छी चर्चा है। हर किसी की राय होती है, जो अच्छी होती है। तस्वीरों को पसंद करने वाले बहुत सारे लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैंस जो उन्हें पसंद नहीं करते और यह अच्छा है। मैं अपने इतिहास से कह रहा हूं कि कभी ऐसा समय नहीं आया जब हर किसी को सब कुछ पसंद आया हो। लोग हमेशा विरोध करते थे। अभिनेता आगे कहते हैं कि जब खजुराहो के मंदिर बने थे, जिसमें नग्न लोग नजर आ रहे थे उस पर भी लोगों ने आपत्ति जताई होगी हम नहीं जानते।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman reacts on Ranveer Singh photoshoot says Everybody has an opinion
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है भारत जैसे देश के लिए आज हम सब की आवाज सुन रहे हैं। यह बात बुरी क्यों हैं? प्राचीन काल में लोग सिर्फ राजा की आवाज सुनते थे, फिर अमीरों की, फिर समाजवादियों की, लेकिन आज आप सब की आवाज सुन सकते हैं। मिलिंद ने आगे कहा जब मैंने जूतों का विज्ञापन किया था तब भी बहुत हंगामा हुआ था। मेरा मतलब है कि हमें गिरफ्तार किया गया था। एक मामला था जो 14 साल तक चला और हम बरी हो गए, लेकिन यह ठीक है। मैंने उसके बाद भी न्यूड शूटिंग की और उससे पहले भी। इससे क्या फर्क पड़ता है, हर बार जब चर्चा और बहस होती है तो चीजें बेहतर हो जाती है।

विज्ञापन
Milind Soman reacts on Ranveer Singh photoshoot says Everybody has an opinion
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम

अगर कोई कानून है जो कहता है कि रणवीर सिंह ने जो किया वह गलत है, तो कानून को कार्रवाई करने दो। 1995 में जब उस जूते की विज्ञापन के समय सोशल मीडिया नहीं था, तब भी कानून था और उसने वह किया जो उसे करना था। लोग आपके काम की हमेशा चर्चा करेंगे और कहेंगे कि मुझे यह गलत लगा या मुझे लगता है तुम सही हो। उन्हें जो कहना है वह कहेंगे और मुझे लगता है कि यह बहुत ही शानदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed