बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगी हुई हैं। अवतार 2, दृश्यम 2 और सर्कस। रणवीर सिंह की 'सर्कस' दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरने में नाकाम रही है। यह फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी फिल्म लोगों को कम पसंद आ रही है। वहीं पिछले कई हफ्तों से सिनेमाघरों में राज कर रही फिल्म 'दृश्यम 2' अब छठे हफ्ते में आकर टिकट खिड़की पर औसत कमाई कर रही है। इनके साथ ही अगर बात हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की बात करें तो तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई इस समय हॉलीवुड फिल्म ही कर रही है। कहा जा सकता है कि 'अवतार 2' का जलवा अभी भी कायम है। तो चलिए आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Box Office Report: सात दिन में बजट का चौथाई कमाने में भी नाकाम रही 'सर्कस', 'अवतार 2' के बिजनेस पर भी बड़ा असर
अवतार 2
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' दर्शकों के दिल को छूने में सफल रही है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों को जेम्स कैमरून की नावी की नीली दुनिया में लौटने का मौका देती यह फिल्म नावियों और समुद्री जीवों का अनोखा बंधन लोगों के सामने पेश करती है। यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन वीक डेज में इसकी कमाई घट रही है। 'अवतार 2' अब तक 294.10 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं 14वें दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो 'अवतार 2' ने दूसरे गुरुवार को 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Esther Victoria Abraham: घर से बगावत कर लिखी अपनी किस्मत, पहली मिस इंडिया जो बनीं बॉलीवुड की स्टंटवुमन
सर्कस
बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'सर्कस' से उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म रणवीर सिंह की साख बचाने में सफल रहेगी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। आलम यह है कि रोहित शेट्टी निर्देशित 'सर्कस' महज सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है। इतना ही नहीं फिल्म इन सात दिनों में अपने बजट का एक चौथाई भी कमाने में नाकाम रही है, जिसका मतलब साफ है कि दर्शकों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया है। इस मल्टी स्टारर फिल्म के सातवें दिन की कमाई की बात करें तो 'सर्कस' ने गुरुवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Priya Rajvansh: बिन शादी 15 साल बड़े एक्टर के साथ लिव इन में रहती थीं प्रिया, फिर प्यार ही बना मौत की वजह
दृश्यम 2
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' को अभी भी दर्शक सिनेमाघरों में देखने पहुंच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही है। हालांकि, अब करोड़ों में कमाई करने वाली 'दृश्यम 2' लाखों में बिजनेस कर रही है पर ताज्जुब की बात यह है कि अभी भी फिल्म दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 230.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म के 42वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'दृश्यम 2' ने गुरुवार को 70 लाख रुपये का कारोबार किया है।
Bollywood: गुजरे जमाने की इन मशहूर अभिनेत्रियों ने बोल्ड सीन से खूब बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप