बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नाम ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है। दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी समय से बेताब हैं। दर्शकों को फिल्म देखने की इस बात की भी जल्दी है कि वह अमिताभ और आमिर की कैमिस्ट्री भी देखना चाहते हैं..फिल्म गोर्वधन वाले दिन 8 नवंबर को रिलीज होगी...लेकिन इसकी रिलीजिंग से पहले जरूर जान लें ये 10 बातें...
फिल्म की पहली खास बात यह है कि यह पहले 27 सितंबर 2018 को रिलीज होनी थी। इसकी खास वजह यह है कि इस तारीख को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा का बर्थडे होता था। लेकिन फिल्म को दिवाली के मौके पर इसलिए रिलीज किया जा रहा है कि क्योंकि छुट्टी का दिन है और फिल्म को पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन मिल सकता है।
बता दें कि यशराज बैनर की अबतक की सबसे मंहगी फिल्म है ठग्स ऑफ हिंदोस्तान। फिल्म का बजट 240 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के पानी वाले सीन थाईलैंड में फिल्माए गए थे। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी 1939 में आए कंफेशन ऑफ द ठग्स नाम के उपन्यास पर आधारित है। ये 1790 से 1805 के बीच की कहानी है। ये ब्रिटिश इंडिया के समय उत्तर प्रदेश में सक्रिय ठग्स की कहानी है, जो अंग्रेज सरकार के लिए सिर दर्द बन गए थे।
शायद ही आपको पता हो कि इस फिल्म के लिए पहले यशराज बैनर ऋतिक रोशन को एप्रोच कर रहा था। अगर ऋतिक फिल्म में होते तो वह आमिर का रोल करते। लेकिन मेकर्स ने आमिर को सही च्वॉइस माना। यह पहली बार है जब हिंदी सिनेमा में आमिर और अमिताभ को एक साथ देखा जाएगा।
बात करें फिल्म में आमिर खान के फिरंगी के रोल की तो आमिर खुद इस पर खुलासा कर चुके हैं। आमिर ने बताया कि फिल्म में फिरंगी पैसो के लिए कुछ भी कर सकता है। यहां तक कि अपनी मां को भी बेच सकता है और उसका कोई ईमान नहीं है, फिल्म के क्लाइमैक्स में पूरी फिल्म ही पलट जाती है इसलिए क्लाइमैक्स के सीन विदेशों में फिल्माए गए हैं।