अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। साउथ के निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ उनकी यह पहली फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, जिसकी बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। चारों ओर चल रही सिकंदर की चर्चा के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको सलमान खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
Kalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकट
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
अभिनय के अलावा सलमान खान अपनी दरियादिली और अपने साथी कलाकारों का खासतौर पर ख्याल रखने के लिए जाने जाता हैं। निर्देशक अनीस बज्मी उन्हें इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इंसानों में से एक मानते हैं। कुछ समय पहले दिए एक साक्षात्कार में अनीज ने सलमान खान की जमकर तारीफ की थी। साथ ही, उन्होंने अभिनेता से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था।
3 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनीस ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बहुत ही नेकदिल इंसान हैं। इस बातचीत के दौरान रेडी की शूटिंग के समय को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि कैसे उनके बेटे का दिल रखने के लिए सलमान ने शोएब अख्तर और युवराज सिंह को फोन कर क्रिकेट खेलने के लिए बुला लिया था। किस्सा साझा करते हुए अनीस ने कहा, "उस समय हम रेडी की शूटिंग कर रहे थे। मेरा बेटा भी मेरा साथ ही था। उस समय उसकी उम्र करीब 10 साल रही होगी। वह क्रिक्रेट का बहुत बड़ा प्रशंसक है और तब वह अपने सिरहाने बैट बॉल रखकर ही सोता था।"
4 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा कि एक दिन मेरे बेटे को शोएब अख्तर और युवराज सिंह दिख गए और वह उनके साथ क्रिकेट खेलने की जिद करने लगा। निर्देशने ने कहा, "उसकी जिद सुनकर मैंने उससे सो जाने के लिए कहा। वह चाहता था कि शोएब अख्तर उसके लिए बॉलिंग करें। सलमान को जब यह बात पता चली तो उन्होंने तुरंत फोन कर दिया। कुछ ही देर में होटल की लॉबी में शोएब और युवराज अन्य क्रिकेटर्स के साथ पहुंच गए और क्रिकेट का खेल शुरू हो गया।"
5 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस समय फिल्म शूटिंग के चरण में है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Mira Kapoor: कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करने का मीरा कपूर को है अफसोस, सफाई देते हुए कही यह बात