जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। जाह्नवी के बचपन की तस्वीरों पर गौर करें तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने बचपन से अपनी मॉम श्रीदेवी को फॉलो किया है। तो चलिए #Throwbackthursday में आज हम बात करते हैं जाह्नवी कपूर की।
{"_id":"5b4f178b4f1c1b3c748b5a0c","slug":"throwback-thursday-picture-of-sridevi-daughter-janhvi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Throwbackthursday मां श्रीदेवी की परछाई हैं जाह्नवी कपूर, इन तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Throwbackthursday मां श्रीदेवी की परछाई हैं जाह्नवी कपूर, इन तस्वीरों में पहचानना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trending Videos
janhvi
जाह्नवी कपूर के बचपन की कुछ फोटोज उनकी चाची महीप कपूर ने शेयर की हैं। फोटो में जाह्नवी कपूर के साथ संजय कपूर और महीप की बेटी शनाया नजर आ रही हैं।ये तस्वीर कहां की है इस बात की जानकारी तो फिलहाल नहीं है लेकिन इस तस्वीर में जाह्नवी और शनाया बहुत क्यूट लग रही हैं। बता दें जाह्नवी की चाची महीप कपूर अक्सर पुरानी यादों को ताजा करने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
उनकी यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। तस्वीर में आपको जाह्नवी कपूर का वही अंदाज दिखेगा जो आज देखने को मिलता है। इस तस्वीर में जाह्नवी करीब 5 साल की हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस की बात करें तो आज भी ये बरकरार है। अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही जाह्नवी भी हमेशा मुस्कुराती हुई नजर आती हैं।
A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
JANHVI
बता दें कि श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। जाह्नवी शुरुआत से ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जाह्नवी कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाती है।जाह्नवी के बचपन की ये तस्वीर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जाह्नवी मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। अगले हफ्ते आएंगे एक नए स्टार की थ्रोबैक पिक्चर के साथ।