#Throwbackthursday 'कुली' का अंतिम सीन था एकदम असली, ऐन मौके पर इस वजह से बदली गई थी स्क्रिप्ट
Amitabh Bachchan during the Coolie shooting break in this postcard photo. Good Morning @SrBachchan @juniorbachchan pic.twitter.com/WWEbEgJraR
— Movies N Memories (@BombayBasanti) December 10, 2018
लेकिन पुनीत के राष्ट्रीय विलेन बनने के पीछे अमिताभ बच्चन को 59 दिन हॉस्पिटल में गुजारने पड़े। आलम ये था कि अमिताभ बच्चन का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने भी हार मान ली थी। दरअसल कुली के सेट पर शूटिंग के दौरान पुनीत ने जब घूसा मारा तो किसी को नहीं पता था एक सीन फिल्माने की अमिताभ बच्चन को ये कीमत चुकानी पड़ेगी। अमिताभ सहित सभी को ये चोट मामूली लग रही थी, क्योंकि खून की एक बूंद भी नहीं निकली थी।
लेकिन अगले ही दिन अमिताभ अस्पताल में भर्ती हो गए और लगातार उनकी हालत खराब होती गई। अमिताभ की हालत देख राजीव गांधी अमेरिका यात्रा बीच मे छोड़कर ही 4 अगस्त की आधी रात वापस लौटे और एयरपोर्ट से सीधे अमिताभ से मिलने पहुंचे। इतना ही नहीं इंदिरा गांधी भी अपनी पहली विदेश यात्रा स्थगित कर अमिताभ से मिलने पहुंची थीं।