अमिताभ बच्चन और रेखा ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी एक समय में सुपरहिट मानी जाती थी। फैंस थियेटर में सिर्फ इन्हें देखने ही जाया करते थे। अगर अमिताभ और रेखा की बात करें तो दोनों की जिंदगी में नजदीकियों का सिलसिला दरअसल दूरियों से शुरू होता है। रेखा और अमिताभ की कई फिल्में ऐसी हैं जो लोगों की यादों में अभी भी ताजा हैं और कहीं वा कहीं ये फिल्में दोनों के अधूरे रिश्ते को भी बयां करती हैं।
2 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
1981 में आई फिल्म सिलसिला भी कुछ ऐसी ही थी। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिससे आप जरूर रूबरू होंगे लेकिन कई किस्से ऐसे भी हैं जिनकी जानकारी शायद आपको न हो। तो आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिलसिला' की।
3 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
- फोटो : social media
फिल्म 14 अगस्त 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की तिकड़ी काम कर रही थी साथ में शशि कपूर और संजीव कुमार भी थे। अमिताभ जया से शादी कर चुके थे लेकिन उनकी और रेखा की नजदीकियों की खबरें हर दिन छपती थी।
4 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
इसी बीच रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला'। यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' के लिए जावेद अख्तर ने पहली बार कोई फिल्मी गाना लिखा था। उस समय जावेद अख्तर केवल कविता लिखने के लिए ही फेमस थे। ये गाना था 'देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए...' ये गाना बहुत पसंद किया गया, जिसके बाद से जावेद अख्तर ने लिरिक्स भी लिखने शुरू कर दिए।
5 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
'सिलसिला' फिल्म महंगी थी साथ ही इसके स्टार कास्ट ने इस फिल्म को और महंगा बना दिया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि सिनेमाघरों में ये अच्छा परफॉर्म करेगी लेकिन फिल्म नहीं चली। कहा ये भी गया कि ये कहानी अमिताभ, जया और रेखा के रियल लाइफ लव स्टोरी पर बेस्ड थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।