Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड बाय 2018: बॉलीवुड की इन चर्चित शादियों में खूब खर्च हुए पैसे, दशकों तक नहीं भूल पाएंगे फैंस

Thu, 20 Dec 2018 08:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 20 Dec 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
good bye 2018 bollywood most popular marriage this year
deepika, priyanka - फोटो : instagram
इस साल जैसे बॉलीवुड में शादियों का ट्रेंड चला। कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधे और खूब चर्चा बटोरी। यही नहीं कुछ शादियां तो इतने रॉयल तरीके से हुईं जिनमें पैसा पानी की तरह बहाया गया। बात चाहे सुरक्षा इंतजाम की हो या शादी को प्राइवेट रखने की, इन सेलिब्रिटीज ने सब कुछ रॉयल अंदाज में किया। साल के आखिर में देखते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित शादियों के बारे में।
Trending Videos
good bye 2018 bollywood most popular marriage this year
isha ambani marriage - फोटो : instagram

ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। शादी में बॉलीवुड, पॉलिटीशियन और स्पोर्ट्स पर्सन का जमावड़ा देखने को मिला था। इस दौरान ईशा अंबानी गोल्डन गलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं ईशा के पति आनंद पीरामल ब्लैक कलर के सूट-बूट में जंच रहे थे। रिसेप्शन में भी अभिनेता से लेकर राजनेता तक पहुंचे। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी थे जो पब्लिक इवेंट से दूर रहना ही पसंद करते हैं लेकिन जब मुकेश अंबानी ने न्योता भेजा हो तो कोई कैसे इंकार कर सकता है। फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे। 

good bye 2018 bollywood most popular marriage this year
Deepika, Ranveer - फोटो : amar ujala

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को सात फेरे लिए। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की। शादी की वजह से लेक कोमो को एक हफ्ते के लिए बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया। जहां दीपिका और रणवीर ने शादी को बेहद निजी रखा तो वहीं भारत आकर उन्होंने 3 रिसेप्शन दिए। दीपवीर ने बेंगलूरू में एक रिसेप्शन दिया था । इसके बाद दो रिसेप्शन मुंबई में हुए। जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
good bye 2018 bollywood most popular marriage this year
priyanka, nick - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया। यहां पीएम मोदी भी नए-नवेले जोड़े को बधाई देने पहुंचे थे। प्रियंका हमेशा से चाहती थीं कि वो एक राजकुमारी की तरह दुल्हन बनें। इस वजह से उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी करने का फैसला किया। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। 

विज्ञापन
good bye 2018 bollywood most popular marriage this year
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram

सोनम कपूर
9 मई को सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की। शादी के लाल जोड़े में सोनम किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। शादी के लिए कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर जैसे बड़े स्टार पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed