उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों की हीरोइन रेखा यानी कि भानुरेखा गणेशन को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है। रेखा न सिर्फ अपने समय की स्टार रहीं बल्कि आज भी स्टाइल के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। आज रेखा का जन्मदिन है। रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। Throwback Thursday में आइए आपको दिखाते हैं रेखा के कुछ बोल्ड फोटोशूट्स जिसने उस दौर में भी फैंस को हैरान किया।
Throwback: रेखा की इन तस्वीरों ने मचाई सनसनी, एक मैगजीन के लिए दिया था बोल्ड पोज
रेखा ने 1978 के जनवरी में फिल्म मिरर के कवर के लिए न्यूड पोज देकर सबको हैरान कर दिया था। ये उस वक्त की बात है जब हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन को फिल्माना भी बोल्ड माना जाता था। ऐसे वक्त में रेखा ने साबित किया कि वो किसी बात से घबराती नहीं हैं। चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजी जा चुकीं रेखा के फिटनेस को देखकर सभी के मन में एक ही प्रश्न उठने लगता है कि इनके फिट शरीर का राज आखिर क्या है? रेखा की निजी जिंदगी की बात करें तो ये आज भी सीक्रेट है। अभी भी कई ऐसे राज हैं जो कोई नहीं जानता।
रेखा ने काजोल के साथ एक फोटोशूट किया था जिसपर खूब बवाब मचा था। दरअसल उन दिनों इस तरह का फोटोशूट काफी बोल्ड माना जाता था। काजोल और रेखा का फोटोशूट सिने ब्लिट्स मैग्जीन के कवर पर जनवरी, 1996 में छपी थी। इसमें दोनों ने एक ही स्वेटर पहना था। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। ये दोनों एक बड़े स्वेटर में एक साथ थीं। उस जमाने में इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया गया था।
ये भी पढ़ें- 32 साल से रेखा की परछाई बनकर रह रही ये महिला, पति-पत्नी की तरह रहने का किया गया दावा
ये भी पढ़ें- 32 साल से रेखा की परछाई बनकर रह रही ये महिला, पति-पत्नी की तरह रहने का किया गया दावा