आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का गाना परदेसी परदेसी आपने न सुना हो ऐसा संभव नहीं है। इस गाने में दो अभिनेत्रियों ने आमिर के साथ डांस किया था। आज हम Throwback Thursday में बात करेंगे बंजारन के रोल में नजर आई कल्पना अय्यर की। कल्पना का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ। उन्होंने 70 के दशक में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की।
2 of 5
कल्पना अय्यर
- फोटो : Twitter
कल्पना 1978 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फर्स्ट रनरअप रहीं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया और टॉप 15 सेमी फाइनलिस्ट में जगह बनाई। बाद में कल्पना एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर उभरीं जिन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर्स को एक नई पहचान दी। मूवीज एंड मैमरीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कल्पना की फोटो शेयर की है।
3 of 5
कल्पना अय्यर
- फोटो : Twitter
कल्पना की यह तस्वीर कमला साड़ी के विज्ञापन की है। जिसमें वह अलग अलग-अंदाज में नजर आ रही हैं। कल्पना ने अपने करियर में कई विज्ञापन किए। लेकिन जब भी कल्पना अय्यर की बात होती है तो यकायक उन पर फिल्माए गए गाने याद आने लगते हैं। 'मुझे जान से भी प्यारा है', 'कोई यहां नाचे नाचे' जैसे कई गाने कल्पना अय्यर की याद दिलाते हैं।
4 of 5
कल्पना अय्यर
- फोटो : Twitter
कल्पना अय्यर काफी सेंसुअल और आकर्षक छवि वाली हीरोइन मानी जाती थीं। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं बल्कि जबरदस्त पॉप सिंगर भी रही हैं जिन्होंने कई लाइव शोज में परफॉर्म भी किया। कल्पना का सबसे ज्यादा चर्चा अमजद खान से उनके अफेयर को लेकर होती है। दोनों का अफेयर एक समय में मीडिया की सुर्खियां बना। कहते हैं अमजद की मौत के बाद कल्पना ने शादी न करने का फैसला लिया और अभी भी वह अनमैरिड हैं।
5 of 5
कल्पना अय्यर
- फोटो : Twitter
बहुत से लोग ये जानना चाहते होंगे कि एक समय में वैंप बनकर फेमस हुई ये हीरोइन आजकल कहां हैं तो आपको बता दें कल्पना अब दुबई में रहती हैं। 1999 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में काम करने के बाद कल्पना दुबई में सेटल हो गईं। कल्पना वहां रेस्टोरेंट चलाती हैं। फिल्मों के अलावा वो टीवी में भी काफी एक्टिव थीं। उन्होंने 'चंद्रकांता' 'बनेगी अपनी बात', 'गुब्बारे' जैसे 75 टीवी शोज में काम किया है।