बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिनेमा की बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती है। न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी इस कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर भी खूब मस्ती करते हैं और फैंस भी दोनों की इस मस्ती को पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी?
2 of 6
ranveer singh and deepika padukone
दरअसल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी। दीपिका ने बताया था कि वो रणवीर सिंह के साथ सिर्फ एक केजुअल रिलेशनशिप चाहती थीं, क्योंकि उस वक्त वो कमिटमेंट देने से डरती थीं। जिसकी वजह थे कि इससे पहले दीपिका का कई बार दिल टूटा था और दीपिका फिर से अपना दिल नहीं दुखाना चाहती थीं।
3 of 6
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने कहा था, 'मैं 13 साल की उम्र से ही रिलेशनशिप्स में रही थी और कभी भी मैंने किसी के साथ केजुअल रिलेशनशिप नहीं रखा। ऐसे में जब मैं रणवीर से मिली तब तक मैं बहुत परेशान हो चुकी थी और रिश्तों से ऊब चुकी थी। मैं उस वक्त सिर्फ अकेली रहना चाहती थी क्योंकि मैं किसी को कमिटमेंट नहीं दे सकती थी।'
4 of 6
Ranveer Singh and Deepika padukone
रणवीर और दीपिका साल 2012 में मिले थे। दीपिका ने कहा था, '2012 में मेरे एक ब्रेकअप के बाद मेरी मुलाकात रणवीर से हुई थी, उसके बाद मैंने ठान ली थी कि अब किसी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं जाना है। मैं सिर्फ केजुअल रिलेशनशिप चाहती थी ताकि किसी के लिए कोई जवाबदेही न बने। मैंने रणवीर को कहा था कि हमारे बीच कुछ कनेक्शन है, मैं तुम्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं कमिटमेंट नहीं दे सकती हूं। मैं अपनी हिसाब से जिंदगी जीना चाहूंगी।'
5 of 6
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, 'हालांकि रणवीर के मेरी जिंदगी में आने के बाद, मुझे और कोई पसंद ही नहीं आया कभी। हालांकि मैं रणवीर से साथ भावुक नहीं हुई लेकिन धीरे धीरे चीजें बदलने लगीं। मुझे लगता है कि मैं रणवीर के लिए हमेशा से पक्की थी।' बता दें कि नवंबर 2018 में रणवीर-दीपिका ने पूरे सभी रिवाजों के साथ शादी की थी। हालांकि उनकी शादी में सिर्फ खास लोग शामिल हुए थे। वहीं अलग अलग रिसेप्शन में सभी दोस्तों और परिजनों को आमंत्रित किया था।