खूबसूरत आंखें, मनमोहक अदाएं और वो कातिलाना अंदाज, जब बात इन खूबियों की हो तो हीरोइन साधना का नाम आना लाजमी है। साधना को बचपन से ही हीरोइन बनने का शौक था और उनका ये शौक जल्द ही पूरा भी हो गया जब उन्हें पहला ब्रेक मिला।
FlashBack : 'साधना कट' को लोकप्रिय बनाने वाली इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, किसी ने नहीं की थी मदद
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' से की। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें 'लव इन शिमला', 'प्रेम पत्र', 'एक मुसाफिर एक हसीना', 'वो कौन थी' और 'मेरा साया' जैसी कई हिट फिल्में दीं।
FlashBack : 'साधना कट' को लोकप्रिय बनाने वाली इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, किसी ने नहीं की थी मदद
लोग ना सिर्फ साधना की एक्टिंग के कायल थे बल्कि उनके हेयरस्टाइल तक के दीवाने थे। उनकी दीवानगी का ये आलम था कि लड़कियां उनके जैसा हेयरस्टाइल अपनाने लगीं जो 'साधना कट' के नाम से आज भी लोकप्रिय है।
FlashBack : 'साधना कट' को लोकप्रिय बनाने वाली इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, किसी ने नहीं की थी मदद
लेकिन अचानक ही साधना को थायरॉइड की बीमारी ने घेर लिया जिसकी वजह से उन्हें एक्टिंग में भी तकलीफ होने लगी। इसके इलाज के लिए उन्होंने फिल्मों से कुछ वक्त का ब्रेक लिया और वापस आने के बाद कई फिल्में कीं। लेकिन वापसी के बाद जो किरदार उन्हें मिल रहे थे उनसे वो सहमत नहीं थीं और बस उन्होंने फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया।
FlashBack : 'साधना कट' को लोकप्रिय बनाने वाली इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, किसी ने नहीं की थी मदद
5 of 7
bollywood flashback sadhana
आईदिवा को दिए एक इंटरव्यू में खुद साधना ने कहा भी था कि वो मां बहन के रोल नहीं करना चाहती थीं और इसीलिए फिल्में छोड़ दीं। बेशक वो उनके अहम के चलते हुए लेकिन वो हमेशा ही एक खूबसूरत हीरोइन के तौर पर याद की जाएंगी।