फिल्म '2.0' के लिए रजनीकांत मेकर्स की पसंद नहीं थे। उनके रोल के लिए बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर को अप्रोच किया गया था। दिलचस्प बात ये थी कि खुद रजनीकांत ने इस बॉलीवुड एक्टर की सिफारिश की थी। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया।
फिल्म '2.0' के लिए रजनीकांत नहीं इस बॉलीवुड एक्टर को किया गया था अप्रोच, खास वजह से ठुकरा दिया ऑफर
आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि जब फिल्म '2.0' के निर्देशक एस शंकर ने उन्हें अप्रोच किया तो उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया।
आमिर खान खुद मानते हैं कि फिल्म '2.0' ब्लॉकबस्टर हिट साबित होगी। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भी प्रभावशाली लगी। फिर भी एक खास वजह से उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।
आमिर खान ने कहा कि फिल्म '2.0' के लिए उन्हें वह रोल ऑफर किया गया था जो अब रजनीकांत निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट
सुनी तो वह खुद को उस किरदार में सोच भी नहीं पा रहे थे। बार बार वह रजनीकांत को ही इस रोल में देखते थे। यही वजह है कि आमिर खान ने दिल पर पत्थर रखकर एक अच्छी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया।
फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। यह अगले साल रिलीज होगी।
.@aamir_khan on why he turned down #2Point0. He says the film has blockbuster written all over. @2Point0movie pic.twitter.com/IxrlZNyGXD
देखिये आमिर खान का वह वीडियो जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया है-