बिग बी ने जया बच्चन, अपनी और हेमा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज इनका जन्मदिन हैं...हेमा जी..उनका और हमारा साथ उतना ही पुराना है जितनी की यह तस्वीर...
आज का दिन 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी के लिए बेहद खास है। सोमवार को हेमा मालिनी अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। 16 अक्टूबर 1948 को एक तमिल परिवार में जन्मी बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा को 'बिग बी' अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में बधाई दी।
3 of 5
esha deol and hema malini
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। इससे पहले, हेमा की बेटी एवं अभिनेत्री ईशा देओल ने भी सुबह अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।
उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो मां...भगवान आपके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें…स्वस्थ एवं खुश रहें…हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।''
5 of 5
hema malini 5
- फोटो : Social media
अमिताभ और हेमा ने ‘शोले’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘सीता और गीता’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘बागबान’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया। फिल्मों के अलावा हेमा मथुरा से सांसद भी हैं और भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक ‘पद्म श्री’ से भी नवाजी जा चुकी हैं।