प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसमें कोई इंसान किसी भी हद तक डूब सकता है। कहते हैं प्यार की कोई भाषा नहीं होती, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। ये किसी को भी, कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हर दीवारें हर सीमाएं पार कर दीं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि जब मशहूर हस्तियां अपने प्यार के लिए पागलपन की हद से गुजर गईं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
करीना कपूर
- फोटो : instagram
करीना कपूर
बात उन दिनों की है जब करीना कपूर जब शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि तब वह बहुत आध्यात्मिक बन गई थीं। उस दौरान करीना ने मांसाहार खाना बिल्कुल छोड़ दिया था। काफी समय बाद जब करण जौहर ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो इसका खुलासा भी किया था।
3 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
जब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी रीना के साथ प्यार में थे तब उन्होंने भी कुछ ऐसी हरकत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर ने सोचा कि खून से लव लेटर लिखकर प्यार का इजहार करना एक अच्छा विचार है। तब उन्होंने खून से रीना को लव लेटर लिखा था, लेकिन रीना पर इसका उल्टा असर हुआ था।
4 of 6
धर्मेंद्र-सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
फिल्म तुम हसीन मैं जवान की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में प्यार हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। हिंदू विवाद अधिनियम के अनुसार बिना तलाक के धर्मेंद्र दोबारा शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए अपने विवाह के वैध बनाने के लिए उन्होंने इस्लाम अपना लिया।
5 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
एक समय में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चे लोगों की जुबान पर होते थे। औरों की तरह ये जोड़ा भी प्यार में पागल था। जहां कई सेलेब्स अपने प्यार को छुपाकर रखते हैं, वहीं दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू करवा के अपने प्यार का इजहार किया थ।