फिल्मों में नेगेटिव किरदारों के जरिए तमाम सितारों ने दर्शकों के दिल-दिमाग पर बड़ी छाप छोड़ी है। प्राण से लेकर अमजद खान, अमरीश पुरी, कादर खान तक तमाम सितारे खलनायक के रोल में खूब जमे। अब ओटीटी का जमाना है। मंच चाहें जो भी हो, जहां नायक है तो खलनायक की जगह भी उतनी महत्वपूर्ण है। ओटीटी की दुनिया में कई सितारे नेगेटिव रोल करके वाहवाही लूट रहे हैं। खासकर गैंगस्टर और माफिया के किरदारों को इन्होंने इस शानदार अंदाज में अदा किया है कि हर तरफ इनके अभिनय के चर्चे हैं...
Negative Role: गैंगस्टर के रोल में खूब छाए ये सितारे, ओटीटी पर खींची अभिनय की नई लकीर
सौरभ सचदेवा-अविनाश तिवारी
फिलहाल 'बंबई मेरी जान' में हाजी बने सौरभ सचदेवा और दारा कादरी के रोल में अविनाश तिवारी खूब पसंद किए गए हैं। दोनों ने ही गैंगस्टर की भूमिका बहुत शानदार तरीके से अदा की है। दस एपिसोड वाली इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पंकज त्रिपाठी
मिर्जापुर वेब सीरीज तो देखी होगी! इसके दोनों सीजन में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया बनकर खूब छाए हैं। मिर्जापुर में गैंगस्टर की भूमिका उन्होंने शानदार तरीके से अदा की। मिर्जापुर में ही अपने अभिनय से अली फजल ने भी खूब जादू चलाया।
Shah Rukh Khan: गुड्डू धनोआ का बड़ा खुलासा, दीवाना के लिए शाहरुख ने कर दिया था इनकार, फिर ऐसे हुए राजी
अभिषेक बनर्जी
निर्देशक और एक्टर अभिषेक बनर्जी को हथौड़ा त्यागी के नाम से जाना जाता है। दर्शकों के बीच यह नाम उनके अभिनय का कमाल है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद भी अभिषेक को वो पहचान नहीं मिली जो पाताल लोक के हथौड़ा त्यागी ने दिलाई।
Prakash Raj: सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद प्रकाश राज को मिली जान से मारने धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
भौकाल
यह एमएक्स प्लेयर की सबसे पॉपुलर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है। इसमें मोहित रैना नजर आए थे। इस वेब सीरीज की कहानी यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे नवनीच सिकेरा पर आधारित बताई जाती है। इस वेब सीरीज में कहानी मुजफ्फरपुर से शुरू होती है। 'भौकाल' वेब सीरीज के दो सीजन आए और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहे। इसमें मोहित रैना के अलावा अभिमन्यु सिंह और सिद्धांत कपूर नजर आए थे। इसमें अभिमन्यु सिंह शौकीन के रोल में खूब जमे।
Jawan: जवान के निर्देशक एटली से हुआ नयनतारा का मनमुटाव, वजह बनीं दीपिका पादुकोण?