फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanatana row Singham actor Prakash Raj gets death Threats from YouTube channel case registered

Prakash Raj: सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद प्रकाश राज को मिली जान से मारने धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Thu, 21 Sep 2023 12:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 12:32 AM IST
सार

अभिनेता प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये धमकियां उनके द्वारा सनातन धर्म को लेकर किए गए टिप्पणियों के कारण मिली हैं।

विज्ञापन
Sanatana row Singham actor Prakash Raj gets death Threats from YouTube channel case registered
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक तरफ वह जहां अपने किरदारों के कारण चर्चा बटोरते हैं, वहीं दूसरी ओर मुद्दों के प्रति उनके बेबाक अंदाज उन्हें सुर्खियों में ले आता है। अपने बयानों के चलते प्रकाश राज कई बार मुश्किलों में फंस चुके हैं और हाल ही में एक बार ऐसा ही कुछ होता दिखा। दरअसल, सनातन धर्म को लेकर अभिनेता द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के चलते प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन

प्रकाश राज को मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये धमकियां उनके द्वारा सनातन धर्म को लेकर किए गए टिप्पणियों के कारण मिली हैं। बता दें, प्रकार राज ने पिछले दिनों सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। धमकियां मिलने के बाद प्रकाश राज ने बेंगलुरु पुलिस के पास एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत की है, जिसके तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

Samantha Naga Chaitanya: फिर करीब आएंगे सामंथा और नाग चैतन्य, शादी की इस तस्वीर से मिला नया इशारा!
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के दो दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
अभिनेता प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी देने वाले वीडियो दिखाने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेता ने बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी और बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। डीसीपी सेंट्रल ने कहा, 'प्रकाश राज ने दो दिन पहले अशोक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और अपनी जांच कर रहे हैं।'
Bhumi-Shehnaaz: महिला आरक्षण बिल की तारीफ करती दिखीं शहनाज-भूमि, प्रियंका चतुर्वेदी ने यूं एक्ट्रेस पर कसा तंज

हजारों बार देखा गया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रकाश राज के खिलाफ धमकी वाले वीडियो को कथित तौर पर यूट्यूब पर हजारों बार देखा गया था। ऐसे में अभिनेता ने दावार किया है कि  टीवी विक्रमा चैनल के इस वीडियो में उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को नकारात्मक रूप से चित्रित किया गया है। अभिनेता की शिकायत के तहत पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 506 (आपराधिक धमकी), और 505 (2) के तहत दर्ज किया है।
Chris Gayle: अब फिल्मी पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे क्रिस गेल! क्रिकेटर ने बॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed