हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर इरफान खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, केवल बॉलीवुड सितारे ही नहीं बल्कि विदेशी सुपरस्टार भी भारतीय फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। आज हम आपको इन्हीं दिग्गज एक्टरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Hollywood: बॉलीवुड में जलवा दिखा चुके हैं ये हॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट में 'सुपरमैन' से लेकर 'रॉकी' तक के नाम
रैंबो फेम सिलवेस्टर स्टेलोन की गिनती हॉलीवुड के बड़े स्टार्स में होती है। दुनिया के हर कोने में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। वह हिंदी फिल्म में कैमियो करते नजर आ चुके हैं। साल 2009 में रिलीज हुई कमबख्त इश्क में वह अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ दिखे थे। इस फिल्म से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Manoj Bajpayee: 'बागी 2' में विलेन क्यों बने थे मनोज बाजपेयी, इतने साल बाद अभिनेता ने किया खुलासा
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में बेन किंग्सले का नाम जरूर शामिल किया जाता है। अब तब वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हॉलीवुड फिल्म गांधी में वह अपने दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। वह अमिताभ बच्चन की तीन पत्ती में काम कर चुके हैं। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।
Sports Team: ये बॉलीवुड सितारे हैं स्पोर्ट्स टीम के मालिक, किसी ने IPL तो किसी ने फुटबाल में किया इंवेस्ट
ऑस्कर विजेता एक्टर विल स्मिथ भी हिंदी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के एक गाने में विल को टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ थिरकते हुए देखा जा चुका है। फिल्म में उनकी छोटी सी छलक देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए थे।
Salman Khan: मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्रोल्स बोले- पैसे का चक्कर बाबू भैया
हॉलीवुड के सुपरमैन भी हिंदी फिल्म में नजर आ चुके हैं। हम बात कर रहे हैं सुपरमैन रिटर्न्स के अभिनेता ब्रैंडन रूथ की। फिल्म कमबख्त इश्क में वह भी छोटे से रोल में नजर आ चुके हैं।
Virat Anushka: पैपराजी को देखकर हंसते क्यों हैं विरुष्का? अनुष्का ने बताया ऐसा कारण कि छूट जाएगी आपकी हंसी