हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का शानदार उद्घाटन हुआ, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से इवेंट में चार चांद लगाए। सलमान खान भी इस इवेंट में शामिल हुए, जिसके बाद उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए। इस बीच उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वह बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Salman Khan: मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्रोल्स बोले- पैसे का चक्कर बाबू भैया
दरअसल, सलमान खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह एनएमएसीसी का नहीं है, बल्कि वह काफी पुराना वीडियो है। भाईजान का यह वीडियो मुकेश अंबानी और नीता की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है। इस वीडियो में सलमान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ स्टेज पर बैकग्राउंड डांसर की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं।
Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला
वीडियो में अनंत राधिका मर्चेंट के साथ गिटार लेकर स्टेज पर डांस कर रहे हैं। वहीं, सलमान उनके पीछे स्टेज पर बैठकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, भाईजान के फैंस को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने सलमान का मजाक उड़ाना और उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि भले ही यह वीडियो पुराना हो, लेकिन है तो अंबानी की पार्टी का ही, जहां सलमान एक सुपरस्टार होकर भी बैकग्राउंड डांसर बने हुए हैं।
Wtf salman bhai ko background dancer bna diya 😭pic.twitter.com/GwEOxMtO55
Pathaan Vs Tiger: सिल्वर स्क्रीन पर भिड़ेंगे पठान और टाइगर, दो जिगरी यारों में होगी तकरार
भाईजान का यह वीडियो देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं और वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई को बैकग्राउंड डांसर बना दिया।' वहीं एक ने लिखा, 'पैसा कुछ भी करवा सकता है।', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही पैसे की ताकत है। पैसे के दम पर आप बॉलीवुड के सुपरस्टार को भी अपने इशारों पर नचा सकते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'पैसे का चक्कर बाबू भैया, पैसे का चक्कर।' एक ने लिखा, 'पैसा फेक, तमाशा देख। अच्छे पैसे मिल रहे होंगे, तभी तो नाच रहे हैं।'
Shiamak Davar: गीगी हदीद मामले में वरुण को मिला कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट,बोलें- सब कुछ प्री-प्लान था
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार शाम को एक भव्य समारोह के साथ किया गया, जहां नीता अंबानी ने खुद मंच पर प्रस्तुति दी। इस इवेंट में टॉम हॉलैंड और गिगी हदीद, निक जोनस जैसे हॉलीवुड सितारे मौजूद थे। वहीं सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की थी।
RRR: जापान में सात महीने से बॉक्स ऑफिस पर RRR का राज, फिल्म ने अब दर्ज किया यह नया रिकॉर्ड