फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: सबसे ज्यादा कमाई करने के लिए मशहूर हैं ये टीवी एक्ट्रेस, जानिए इनकी नेटवर्थ

Wed, 04 Jan 2023 12:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
These Highest Paid TV Actress Net Worth From Surbhi Jyoti To Hina Khan Jennifer Winget
ये हैं टीवी जगत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों और ओटीटी से अलग छोटे पर्दे का अपना अलग क्रेज है। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग टीवी सीरियल्स में दिलचस्पी लेता है। टीवी जगत के सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी भी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। छोटे पर्दे की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो अपने लाइफस्टाइल को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अपने काम के लिए यह फीस भी अच्छी खासी लेती हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में...

These Highest Paid TV Actress Net Worth From Surbhi Jyoti To Hina Khan Jennifer Winget
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान
हिना खान टीवी जगत की सबसे चर्चित अदाकारा हैं। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है शो से शुरुआत की थी। अक्षरा के किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इस शो से वह लगभग 7 साल तक जुडी रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना इस शो के एक एपिसोड के लिए 1 लाख से 1.25 लाख रुपये चार्ज करती थीं। बिग बॉस 11 में वह हफ्ते का लगभग 8 लाख रुपये लेती थीं। अपने दमदार अभिनय से दिल जीतने वाली हिना खान की नेट वर्थ काफी अच्छी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना करीब 52 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

These Highest Paid TV Actress Net Worth From Surbhi Jyoti To Hina Khan Jennifer Winget
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे
टीवी की दुनिया में अंकिता लोखंडे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना का रोल अदा कर उन्होंने खास पहचान बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता लोखंडे एक एपिसोड के लिए 90 हजार से 1.25 लाख रुपये लेती थीं। बता दें कि बीते वर्ष आए शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ के लिए भी अंकिता और विक्की जैन ने प्रति एपिसोड करीब 7 लाख रुपये फीस ली। ये शो की दूसरी सबसे मंहगी जोड़ी बनी। टीवी सीरियल्स के अलावा अंकिता ने बॉलीवुड में भी काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता की नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Highest Paid TV Actress Net Worth From Surbhi Jyoti To Hina Khan Jennifer Winget
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी
छोटे पर्दे की सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शिवांगी जोशी की खास जगह है। शिवांगी अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। शिवांगी की फीस भी काफी अच्छी खासी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वर्ष 'खतरों के खिलाड़ी 12' में शिवांगी ने 12 लाख रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से फीस चार्ज की। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।
Gadar 2: सामने आई 'गदर 2' की पहली झलक? बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए सनी देओल

विज्ञापन
These Highest Paid TV Actress Net Worth From Surbhi Jyoti To Hina Khan Jennifer Winget
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट अपने अभिनय और खूबसूरती की वजह से जानी जाती हैं। इन्होंने टीवी सीरियल्स के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपने काम से पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर की नेटवर्थ करीब 42 करोड़ रुपये है।
Remo d Souza: स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद रेमो अगली फिल्म के साथ तैयार, मनोज बाजपेयी को करेंगे डायरेक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed