फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेकर शोहरत कमाना किसी भी सिने प्रेमी का सपना होता है। जहां इस इंडस्ट्री में आकर कई लोग अपने टैलेंट के दम पर चमकते सितारे बन जाते हैं। तो वहीं, कई इसकी चमक-धमक में कहीं खो जाते हैं। कुछ अपने संघर्ष के दम पर अलग मुकाम हासिल कर लेते हैं। तो कुछ लीड रोल पाने की आस में वर्षों निकाल देते हैं। वहीं, आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज किया। हालांकि, एक समय ऐसा आया जब इन्होंने मजहब की खातिर नाम, काम और शोहरत होते हुए भी शोबिज की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
2 of 6
जायरा वसीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की एक्ट्रेस जायरा वसीम की। जायरा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज किया, लेकिन बेहद जल्द ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जायरा 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी मूवी में सुपरस्टार्स संग स्क्रीन साझा करती नजर आईं। हालांकि, एक समय पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर खुद के शोबिज की दुनिया को अलविदा कहने की जानकारी दी, और लिखा कि वे अब धर्म के प्रचार में पूरा ध्यान लगाएंगी। जायरा का यह पोस्ट देख हर कोई दंग रह गया था।
3 of 6
सना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक पर अपनी हॉट तस्वीरों-वीडियो से तहलका मचा चुकीं एक्ट्रेस सना खान भी ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह चुकी हैं। सना ने सोशल मीडिया पोस्ट कर खुलासा किया था कि वह 'इस्लाम की शिक्षाओं' से प्रभावित हुईं इसलिए यह फैसला लिया। सना ने इस बात की जानकारी लॉकडाउन के दौरान दी थी। अब एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं, और अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं।
Shekhar Suman: कंगना-अध्य्यन के ब्रेकअप पर शेखर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कभी इस रिश्ते के खिलाफ नहीं था
4 of 6
सोफिया हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात कर लेते हैं, मॉडल-एक्ट्रेस रहीं सोफिया हयात की। टेलीविजन के कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 7' तक में नजर आ चुकीं सोफिया हयात अब फिल्मी जगत से कोसों दूर हैं। सोफिया अब खुद को एक नन बताती हैं। साथ ही नन के तौर पर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करती भी देखी जाती हैं। हालांकि, खुद को आध्यात्मिक गुरु कहने वाली सोफिया हयात पर अपनी तस्वीरों के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग चुका है।
Shahrukh Khan: अमेरिका राजदूत एरिक गार्सेटी ने शाहरुख खान से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
5 of 6
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आशिकी' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल चुरा लेने वालीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की जिंदगी एक दुर्घटना ने पूरी तरह बदल दी। उस हादसे के बाद अनु तकरीबन एक महीने तक कोमा में थीं। वहीं, जब अनु को होश आया तो उन्होंने अध्यात्म की दुनिया का रुख कर लिया। अब अनु योगा करती हैं और आध्यात्मिक जिंदगी जीती हैं।
Mena Massoud: 'द लिटिल मरमेड' पर टिप्पणी कर फंसे मेना मसौद, ट्रोल होने के बाद किया यह बड़ा काम