फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी हाथ आजमा चुके हैं ये फिल्मी सितारे, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप

Thu, 24 Mar 2022 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 24 Mar 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars have Also tried Their Hands in Direction After Acting in Movies
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में हर साल हजारों फिल्में बनती हैं। इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। किसी भी फिल्म के हिट होने का सबसे ज्यादा फायदा उसमें काम करने वाले एक्टर को होता है। वहीं, अगर फिल्म न चले तो इसका ठीकरा फिल्म के डायरेक्टर पर फोड़ा जाता है। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक्टिंग में झंडे गाड़ने के बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाया।


 
These Bollywood Stars have Also tried Their Hands in Direction After Acting in Movies
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर

लेजेंडरी एक्टर राज कपूर को शो मैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1947 में आई फिल्म नील कमल से की थी। एक्टिंग के साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। आवारा, श्री 420, मेरा नाम जोकर, बॉबी, सत्यम शिवम सुंदरम, प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली जैसी कई सफल फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया।

These Bollywood Stars have Also tried Their Hands in Direction After Acting in Movies
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन

70 और 80 के दशक में राकेश रोशन ने कई यादगार फिल्में दी हैं। खूबसूरत, कामचोर, खट्टा मीठा उनकी हिट फिल्में हैं। एक्टिंग करियर में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इस फील्ड में भी उन्हें बहुत कामयाबी मिली। उन्होंने सबसे पहले खुदगर्ज़ बनाई जो काफी सफल रही। इसके बाद उनकी फिल्म खून भारी मांग को भी लोगों ने काफी पसंद किया। कारण अर्जुन, कोयला, कहो न प्यार है, कोई मिल गया, कृष, कृष 3 बतौर डायरेक्टर उनकी सुपरहिट फिल्में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars have Also tried Their Hands in Direction After Acting in Movies
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन

अजय देवगन की पहचान एक्शन हीरो के रूप में होती है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहती हैं। एक्टिंग की दुनिया में हिट रहने के बाद वह फिल्मों का निर्देशन भी चुके हैं। उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'यू मी और हम' थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शिवाय' का निर्देशन किया जिसने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। अब अजय जल्द ही फिल्म रनवे 34 का निर्देशन करते नजर आने वाले हैं।



 
विज्ञापन
These Bollywood Stars have Also tried Their Hands in Direction After Acting in Movies
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान

आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर के अलावा वह सफल डायरेक्टर भी हैं। साल 2007 में आई सुपर हिट फिल्म तारे जमीन पर का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी सराहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed