करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही बेहद पॉपुलर हैं। तैमूर बॉलीवुड के ही नहीं इस देश के भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर की क्यूटनेस के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी अभिनेत्रियों की बेटियों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जो किसी भी मामले में तैमूर से कम नहीं हैं...
2 of 6
Nitara
- फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ शादी की। अक्षय और ट्विंकल तो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दोनों की चर्चा के साथ-साथ इनकी प्यारी बेटी नितारा भी बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड हैं। अक्षय अक्सर अपनी इस प्यारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
3 of 6
Adira Chopra
- फोटो : social media
90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से शादी की । आज वो एक बच्ची की मां बन चुकी हैं। दोनों ने अपनी क्यूट बेटी का नाम आदिरा रखा हैं। खास बात ये है कि ये नाम रानी-आदित्य के नाम के लेटर्स को मिलाकर रखा गया है।
4 of 6
inaaya khemu
- फोटो : social media
सोहा अली खान सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा बॉलीवुड में तो कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। सोहा ने बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की हैं। सोहा अब एक बच्ची की माँ भी बन चुकी हैं। उनकी इस अपनी क्यूट सी बेटी का नाम इनाया है। इनाया रिश्ते में तैमूर की बहन हैं लेकिन उनकी मासूमियत तैमूर से बिल्कुल भी कम नहीं है।
5 of 6
Radhaya
- फोटो : social media
ईशा देओल बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की हैं और वे भी एक बच्ची की मां बन चुकी हैं। ईशा ने अपनी बेटी का नाम राध्या रखा हैं। राध्या की क्यूटनेस आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।