बॉलीवुड के तमाम सितारे हॉलीवुड में किस्मत आजमाने जाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण, नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर तक के नाम शामिल हैं। इस वर्ष भी कई भारतीय सितारे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई चर्चित स्टार्स अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजाएंगे ये सितारे, जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट का है। बॉलीवुड में आलिया ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अब जल्द ही वह हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। आलिया नेटफ्लिक्स की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से बॉलीवुड पारी शुरू करने वाली हैं। इसे ब्रिटिश फिल्म निर्माता टॉम हार्पर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मार्च 2022 में हुई थी। यह अगस्त 2023 में रिलीज होगी।
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की चर्चित अदाकार सामंथा रुथ प्रभु भी अपने हॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म 'अरेंजमेंट्स ऑफ लव' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसमें वह एक बायसेक्सुअल तमिल महिला का किरदार निभाएंगी, जो एक डिटेक्टिव एजेंसी चलाती है। इस फिल्म का निर्देशन फिलिप जॉन कर रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन को बच्चों की कस्टडी मिलने में दिक्कत, लेकिन दहेज प्रताड़ना की याचिका में राहत
शोभिता धुलिपाला
'मेड इन हेवन', 'पोन्नियिन सेलवन 1' और 'मेजर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं शोभिता धुलिपाला भी अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरों में हैं। देव पटेल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर ‘मंकी मैन’ से वह हॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।
Anuska Sharma: बैंकॉक की सड़कों पर अकेले मस्ती करती दिखीं अनुष्का शर्मा, फैंस ने पूछा- विराट भइया किधर?
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन भी हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन ने अमेरिकन स्पाई थ्रिलर द गेर्श एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। द गेर्श एजेंसी अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी टेलेंट और लिटररी एजेंसी है, जो एक्टर्स को हॉलीवुड में काम दिलाने में मदद करती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि ऋतिक के पास कुछ ऑफर भी आए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कौन सा आइडिया पसंद आता है। बात करें बॉलीवुड की तो साल 2024 में ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे।
Shark Tank India 2: विनीता सिंह को स्विमिंग करते समय आया पैनिक अटैक, शेयर किया भावुक नोट