नए साल की खुमारी बॉलीवुड सितारों के सिर पर अभी तक उतरी नहीं है। बॉबी देओल एक तरफ जहां गोवा में मस्ती कर रहे हैं। वहीं, सैफ-करीना भी तैमूर के साथ छुटिटयां मना रहे। अजय देवगन की भी परिवार के साथ तस्वीरें वायरल हो रहीं। वहीं, अनुष्का और प्रियंका भी अपने अपने पति के साथ बाहर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं।
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से खबरों में हैं। जी हां बॉबी देओल इस समय गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में बॉबी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर में सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहन रखी है। वहीं फोटो को शेयर करते हुए बॉबी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है ' हैप्पी गो लकी इन गोवा'।
वहीं बॉबी के फैंस उनकी इस तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं। वह फोटो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कहा है ' बॉबी आपके स्टाइल का जवाब नहीं है'। एक और फैन ने लिखा भाई आप अगली किस फिल्म में नजर आने वाले हो। इससे पहले बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हुई थी। ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी ।
काजोल और अजय देवगन हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं। अजय ने अपनी लाडली न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था -'रोशनी खूबसूरत है लेकिन मेरी बेटी के आगे सब फीका है। अजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान के साथ पैरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच करीना और तैमूर की क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों की यह तस्वीर तैमूर के फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। तस्वीर में करीना तैमूर को गोद में उठाए हुए हैं। ब्लू कलर की जैकेट और ब्राउन बूट्स में तैमूर और भी क्यूट लग रहे हैं।