साल 1987 में आई 'मिस्टर इंडिया' फिल्म को लोग आज भी उसी चाव से देखते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर की जादुई केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों पर अपना कब्जा जमा लिया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 31 साल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि बोनी कपूर इस फिल्म के जादू को एक बार फिर से परदे पर उतारना चाहते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल अब नहीं बनेगा जिसकी वजह श्रीदेवी की मौत है। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन से 5 कारण हैं जिसकी वजह से 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के सीक्वल को कैंसिल कर दिया गया।
'मिस्टर इंडिया' फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई थी। ऐसे में श्रीदेवी की अचानक मौत इस फिल्म के सीक्वल को कैंसिल करने की बड़ी वजह बनीं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के बाद अनिल और बोनी कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल को नहीं बनाने का फैसला लिया है।
'मिस्टर इंडिया' फिल्म अनिल कपूर ,श्रीदेवी और अमरीश पुरी के कंधों पर टिकी थी। सीक्वल में इनमें से एक किरदार का न होना भी फिल्म के सीक्वल पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में एक नहीं बल्कि दो किरदारों की मौत ने सीक्वल को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
'मिस्टर इंडिया' फिल्म को शेखर कूपर ने डायरेक्ट किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शेखर कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल को डायरेक्ट करने से इंकार कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सलमान खान और अर्जुन कपूर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। सलमान को अमरीश पुरी के रोल के लिए चुना गया था लेकिन सलमान ने इसे करने से इंकार कर दिया था। ऐसे में सवाल यह उठता है अनिल और अमरीश पुरी के रोल में कौन फिट बैठेगा। अगर इन एक्टर्स को लेकर फिल्म बनती भी तो क्या वह स्क्रीन पर वह मैजिक दोबारा क्रिएट कर पाती?