फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड तक पहुंची भारत की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की गाथा, इस दिन हो रही रिलीज

Wed, 20 Nov 2019 06:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
The Warrior Queen of Jhansi Swati Bhise and Devika Bhise
द वारियर क्वीन ऑफ झांसी - फोटो : Twitter

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो इतिहास बन जाती हैं। जिनकी कामयाबी के फॉर्मूले को बार-बार दोहराने की कोशिश होती है। इनके किरदारों की नकल करके कामयाबी दोहराने की कोशिश होती है। ऐसी फिल्में हर दौर में बनी हैं, जिनके किरदार लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं। ऐसी ही एक ऐतिहासिक किरदार हैं झांसी की रानी लक्ष्मी बाई।



लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व ने हर किसी को आकर्षित किया, फिर चाहे वो लेखक हों या फिल्मकार या कवि। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक निर्देशकों ने उनकी वीरगाथा अपने अपने अंदाज में दिखाई है। इन दिनों रानी लक्ष्मी बाई पर बनी एक फिल्म द वारियर क्वीन ऑफ झांसी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर इतना दमदार है कि लोग इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अंग्रेजी में है लेकिन इसमें कई जगह नेचुरल फील देने के लिए मराठी डायलॉग भी सुनाई देते हैं। अमेरिका में यह फिल्म 15 नवंबर और भारत में 29 नवंबर को रिलीज होगी।

The Warrior Queen of Jhansi Swati Bhise and Devika Bhise
देविका और स्वाति भिसे - फोटो : social media

फिल्म की प्रोड्यूसर हैं स्वाति भिसे जिनका हिंदी सिनेमा से कोई लेना देना नहीं हैं। इस बारे में स्वाति कहती हैं- 'किसी ऐसे ऐतिहासिक किरदार पर पहली बार एक्शन फिल्म बनाना जो कि एक भारतीय महिला थी। फिर चलो इसे हॉलीवुड के लिए बनाते हैं, यह बिल्कुल बहुत बड़ी चुनौती है, क्योंकि मैं भारतीय फिल्म उद्योग की नहीं हूं। मेरे साथ ये सोने की खोज करने जैसा था।'

कौन हैं स्वाति भिसे

21 अक्टूबर 1959 में जन्मी स्वाति पद्म विभूषण सोनल मानसिंह की पहली शिष्या हैं। इसके अलावा वह भरतनाट्यम, कोरियोग्राफर, शिक्षक, निर्माता हैं। स्वाति रंगमंच कलाकार भी हैं। स्वाति पिछले 33 साल से न्यूयार्क में रह रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने न्यूयॉर्क और गोवा में दो महत्वपूर्ण संगठनों की स्थापना की है। इसके अलावा वह भारतीय अमेरिकी संस्थापक और न्यूयॉर्क स्थित ब्राविया कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भिसे की पत्नी हैं।
The Warrior Queen of Jhansi Swati Bhise and Devika Bhise
द वारियर क्वीन ऑफ झांसी - फोटो : social media

अब बात करते हैं द वारियर क्वीन ऑफ झांसी की इस फिल्म में रानी लक्ष्मी का किरदार निभाया है स्वाति की बेटी देविका भिसे ने। अमरीकी एक्ट्रेस देविका ने अब तक तीन फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह हॉलीवुड की फिल्म है। और इससे पहले वहां रानी लक्ष्मी बाई पर फिल्म नहीं बनी। इस फिल्म को बनाने का मकसद रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को पूरे विश्व भर में दिखाना है। जब आप ट्रेलर देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कुछ सीन रानी लक्ष्मी बाई के रोल की जहनी मजबूती दिखाने के लिए फिल्म में रखे गए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed