पासपोर्ट न दिखाने पर ट्रोल हुईं पॉप सिंगर केटी पैरी, यूजर बोले- 'ये बेहद घटिया हरकत है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केटी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही है। केटी को देखते ही वहां मौजूद फैंस उनसे ऑटोग्राफ ले रहे हैं लेकिन सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान जब उनसे पासपोर्ट दिखाने को कहा जाता है तो वह वहां मौजूद पुलिस की बात इग्नोर कर आगे बढ़ जाती हैं।
इसके बाद भी दोबारा सिक्योरिटी द्वारा पासपोर्ट मांगने पर भी केटी या उनने स्टाफ ने पासपोर्ट नहीं दिखाया और आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर लोग केटी के इस रवैये की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे केटी सिक्योरिटी की बात सुने बिना आगे बढ़ती जा रही हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बहुत घटिया हरकत है। आप बेशक सेलेब्रिटी हैं लेकिन नियम कानून सबके लिए बराबर है। आपको हमारे कानून की इज्जत करनी चाहिए। शाहरुख खान के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।