पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से कलाकार आज भी भारतीय लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक पाक अभिनेता फवाद खान हैं। अपने अभिनय का जादू सब पर चलाने वाले फवाद खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' हर दिन सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज से अब तक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म को रिलीज हुए दो महीने बीतने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने वाली इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए अब 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।
Maula Jatt: रिलीज के दो महीने बाद भी पाक फिल्म मौला जट्ट की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को रिलीज हुई 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आज तक पाकिस्तान में बनी सबसे महंगी फिल्मों में शुमार फवाद खान की 'मौला जट्ट' ने रिलीज के दो महीने बाद भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने की पुष्टि फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए इसके पोस्टर से हो सकती है। जी हां, फिल्म की टीम ने इसका एक पोस्टर शेयर करते हुए वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा के क्लब में एंट्री लेने को पाकिस्तानी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर बताया है।
Photos of the Day: सारा के बोल्ड लुक्स और बिकिनी में मोनालिसा ने बढ़ाया पारा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने आगे रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है। पोस्ट में साझा की गई जानकारी के मुताबिक जहां फिल्म ने पाकिस्तान में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है, वहीं विदेशी धरती पर 120 करोड़ से ऊपर की कमाई कर कीर्तिमान हासिल किया है। 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन गई है।
Filmy Wrap: 'पठान' पर बड़ा अपडेट और इस दिन ओटीटी पर आएगी 'कांतारा', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में कम स्क्रीन काउंट होने के बावजूद यूके बॉक्स ऑफिस पर राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म 'आरआरआर' को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म 13 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसमें फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं।
Pooja Bhatt: 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर BJP नेताओं के झूठे दावों पर भड़कीं पूजा भट्ट, दिया मुंहतोड़ जवाब