फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: दिग्विजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर साधा निशाना, निर्देशक ने ऐसे दिया करारा जवाब

Tue, 24 May 2022 12:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 24 May 2022 12:23 AM IST
सार

मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अपनी रिलीज के पहले ही देशभर में चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को जहां लोगों ने काफी पसंद किया तो वहीं कई वजह से यह फिल्म अक्सर विवादों में भी घिरी नजर आई।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Digvijay Singh hits out at Vivek Agnihotri and Anupam Kher the director gave a befitting reply
विवेक अग्निहोत्री, दिग्विजय सिंह - फोटो : Social media

मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अपनी रिलीज के पहले ही देशभर में चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को जहां लोगों ने काफी पसंद किया तो वहीं कई वजह से यह फिल्म अक्सर विवादों में भी घिरी नजर आई। इसी क्रम में अब यह फिल्म और  इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक वीडियो साझा कर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा।

The Kashmir Files: Digvijay Singh hits out at Vivek Agnihotri and Anupam Kher the director gave a befitting reply
दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विवेक अग्निहोत्री आप लोग चुप क्यों हैं? अब कश्मीर फाइल्स का सीक्वेल बनाएंगे क्या? वरिष्ठ नेता द्वारा कसे गए इस तंज का जवाब देते हुए अब विवेक अग्निहोत्री ने भी पलटवार किया है। 

The Kashmir Files: Digvijay Singh hits out at Vivek Agnihotri and Anupam Kher the director gave a befitting reply
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि लाल चौक पर हिंदू अपने हक की मांग कर रहे हैं और यही द कश्मीर फाइल्स की ताकत है। फिल्ममेकर ने लिखा कि, "जबसे सोनिया जी ने आपको कचरे की पेटी में फेंका है आप बहुत भिनभिना रहे हैं। इसके पहले कभी हिंदुओं को लाल चौक पर अपने हक की मांग करते देखा था? यही इस फिल्म की ताकत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Digvijay Singh hits out at Vivek Agnihotri and Anupam Kher the director gave a befitting reply
दिग्विजय सिंह ने लोकायुक्त को पत्र लिखा है। - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कश्मीर के लाल चौक का नारेबाजी कर रहे कुछ लोगों का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में लोग कथित तौर पर कह रहे हैं कि 'हम कश्मीरी पंडित हैं।' विरोध प्रदर्शन के इसी वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बहाने पीएम, गृह मंत्री के साथ ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री  और अभिनेता अनुपम खेर पर भी निशाना साधा था।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Digvijay Singh hits out at Vivek Agnihotri and Anupam Kher the director gave a befitting reply
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाती है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा पल्लवी जोशी, अमान इकबाल, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडेलकर, भाशा सुम्बली, मृणाल कुलकर्णी, और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे कलाकार हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed