रिलीज होने के एक महीने बाद भी 'द कश्मीर फाइल्स' सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज होने के 32वें दिन तक 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। रिलीज होने के पहले ही हफ्ते से इस फिल्म को बहुत ही अच्छा रेस्पॉन्स मिलने लगा था।
The Kashmir Files Collection Day 32: 'द कश्मीर फाइल्स' ने पार किया 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 32वें दिन की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन