फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने हेलेन और सलीम खान के रिश्ते पर की बात, बोले- उन्होंने इस रिश्ते का पूरा सम्मान किया

Thu, 02 Mar 2023 09:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Mar 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
The Invincibles: Arbaaz khan Revealed Salim Khan Relationship With Step Mother Helen was Emotional Accident
अरबाज खान-सलीम खान-हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान इन दिनों अपने शो 'द इंविंसिबल्स' की वजह से चर्चा में हैं। अपने इस शो में वह फिल्मी हस्तियों से बात करते नजर आते हैं। शो के हालिया एपिसोड में अरबाज अपनी सौतेली मां हेलेन से चर्चा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए। इसके अलावा उन्होंने हेलेने के साथ अपनी इक्वेशन पर भी बात की, जिसे बनने में कई वर्ष लगे। 

The Invincibles: Arbaaz khan Revealed Salim Khan Relationship With Step Mother Helen was Emotional Accident
खान परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

खान परिवार के सदस्यों के बीच बेहद प्यार है। किसी का बर्थडे हो, त्योहार हो या कोई अन्य खास मौका, सब एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। सलमान-अरबाज और सोहेल, तीनों भाइयों के बीच गजब की बॉन्डिंग है। इसी परिवार में सलमान खान के पिता यानि सलीम खान की दोनों पत्नियां एक ही छत के नीचे साथ रहती हैं। तीनों भाई भी हेलेन को अपनी मां जितना ही सम्मान देते हैं। देखने वालों को यह बात हैरान कर देती है। अपने हालिया शो में अरबाज खान परिवार के बीच बरकरार इस प्यार का श्रेय अपने पिता को देते नजर आए।

The Invincibles: Arbaaz khan Revealed Salim Khan Relationship With Step Mother Helen was Emotional Accident
खान परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

हेलेन के साथ बातचीत के दौरान अरबाज खान ने पूरे परिवार को एक साथ आने में मदद करने का क्रेडिट अपने पिता को दिया। हेलेने के साथ पूरे परिवार की बॉन्डिंग को लेकर उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल था, खासकर मेरी मां के लिए। हम सभी तब काफी छोटे थे। हालांकि, हमने देखा कि मेरे पिता ने कभी हमें नजरअंदाज नहीं किया। न ही हमें किसी चीज की कमी होने दी।' अरबाज ने कहा, जैसा कि उन्होंने (सलीम खान) मेरे इंटरव्यू में कहा था कि यह रिश्ता उनके लिए एक इमोशनल एक्सीडेंट था। अरबाज ने आगे कहा, 'सबसे जरूरी बात है कि यह उनके लिए कोई छोटी बात नहीं थी, उन्होंने इस रिश्ते को पूरी गरिमा देने और इसे अपने जीवन में लाने का फैसला किया।' 
Babil Khan: बाबिल खान ने जीता बेस्ट डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, खास मौके पर पहना पिता इरफान खान का सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
The Invincibles: Arbaaz khan Revealed Salim Khan Relationship With Step Mother Helen was Emotional Accident
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान ने आगे कहा कि केवल एक फैक्टर नहीं था, जिसने उन्हें परिवार में मुद्दों को खत्म करने और इसे ठीक करने में मदद की। उन्होंने कहा कि किसी को भी परिस्थितियों पर विचार करने की जरूरत है और उस समय उनके पिता और मां ने अपने हिसाब से फैसले किए। अरबाज ने कहा, 'यह कहना आसान नहीं है कि यह चीजें सामान्य हैं। साथ ही, सिर्फ इसलिए कि एक ऐसा परिवार एक साथ आ सकता है, इसका मतलब ये नहीं है कि दूसरे भी इसे दोहराएं। दो पत्नियां होना आसान बात नहीं है। यह एक बहुत ही कॉम्प्लीकेटेड सिनेरियो है और यह जवाब देना मुश्किल है कि क्या, कैसे और क्यों यह सब काम कर गया। 
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'पठान', जानें बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल

विज्ञापन
The Invincibles: Arbaaz khan Revealed Salim Khan Relationship With Step Mother Helen was Emotional Accident
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान के मुताबिक, ईमानदारी और इंटीग्रिटी ने हमारे लिए चीजों को थोड़ा आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सभी को एक खुशहाल परिवार के रूप में रखने के लिए काफी प्रयास किए हैं। वहीं, उनकी मां और भाई सलमान-सोहेल ने भी उनके साथ खड़े होने का फैसला किया। अरबाज खान ने अपने पिता सलीम खान को पूरे परिवार को जोड़े रखने वाला स्तंभ बताया है।
Swini Khara: 'एमएस धोनी' की बहन ने की सगाई! परियों की रानी लगीं स्विनी खेरा, तस्वीरें देख नहीं हटेगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed