Babil Khan: बाबिल खान ने जीता बेस्ट डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, खास मौके पर पहना पिता इरफान खान का सूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोवैज्ञानिक ड्रामा सीरिज 'कला' में अपने पहले अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर बाबिल खान हाल ही में एक अवॉर्ड शो में शामिल हुए। एक्टर इस दौरान अपने पिता दिवंगत अभिनेता इरफान खान का सूट पहने नजर आए। इस अवॉर्ड शो में उन्हें 'बेस्ट डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने इस अवॉर्ड को उन्होंने एक्टर शांतनु माहेश्वरी के साथ साझा किया, शांतनु ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड से डेब्यू किया था। इस खास मौके पर एक्टर ने कहा,"सामूहिक रूप से जीतने की खुशी हमेशा व्यक्तिगत रूप से जीतने से अधिक होती है, मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली शांतनु के साथ इसे साझा करने का मौका मिला।
'यह पुरस्कार सिर्फ मेरे काम का उत्सव नहीं है, बल्कि प्यार का वसीयतनामा है'
वहीं, उन्होंने 'कला' की पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया एक्टर ने कहा कि मैं कला की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं विशेष रूप से अन्विता, क्लीन स्लेट , अनुष्का शर्मा, तृप्ति, स्वास्तिका और फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह मौका दिया।" उन्होंने आगे कहा, "यह पुरस्कार सिर्फ मेरे काम का उत्सव नहीं है, बल्कि मुझे मिले समर्थन और प्यार का वसीयतनामा भी है। बता दें कि अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित, 'कला' में तृप्ति डिमरी, स्वस्तिका मुखर्जी, अमित सियाल और समीर कोचर भी मुख्य किरदार में हैं। 'कला' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।
मनोवैज्ञानिक ड्रामा सीरिज है 'कला'
'कला' की कहानी सीरिज की अदाकारा के इर्द-गिर्द घूमती है बचपन से ही मुख्य भूमिका की मां उसके साथ भेदभाव और मेंटली उसे परेशान करती है। जिसके वजह से वह काफी परेशान हो जाती है और मेंटल हेल्थ इश्यूज से झूझती रहती है। सीरिज में मेंटल हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है बताया गया है। कुछ समय पहले 'कला' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। सीरीज का हर किरदार काफी दिलचस्प है। इस सीरिज में बाबिल खान अहम किरदार में दिखाई दिए है। अपने लाजवाब एक्टिंग से एक्टर ने काफी वाहवाही बटोरी है।
यह भी पढ़ें- South Remakes: साउथ के हिंदी रीमेक को लगातार रिजेक्ट कर रहे दर्शक, दांव पर इन बड़े बजट की फिल्मों का भविष्य