फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana will release in nearly 40 languages makers gear up for record overseas launch

रामायण: दुनियाभर में कितनी भाषाओं में रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; यह है मकसद

Mon, 12 Oct 2026 01:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 Oct 2026 01:35 PM IST
सार

Ramayana: 'रामायण' के मेकर्स इस फिल्म को भारत की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। यहां जानिए फिल्म कितनी भाषाओं में रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
Ramayana will release in nearly 40 languages makers gear up for record overseas launch
रामायण - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। गुजरते वक्त के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग 20 अक्तूबर को दशहरा से शुरू होगी। इस बीच मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म कितनी भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

कितनी भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण'?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों के लिए आसान बनाने के लिए, 'रामायण' को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इस वजह से, दुनिया भर के दर्शक इस फिल्म को अपनी समझ में आने वाली भाषा में बिना सबटाइटल के पूरी तरह देख पाएंगे। फिल्म को जिन भाषाओं में डब किया गया है, उनकी पूरी लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana will release in nearly 40 languages makers gear up for record overseas launch
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
'रामायण' को बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं मेकर्स
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और 'रामायण' की कोर टीम इसे किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं। वे लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं। सिनेमाकॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का प्रमोशन उसी दिशा में एक कदम था। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स को साथ लाना भी इसी पहल का हिस्सा है।

मचान बाबा: नीब करौरी बाबा के बाद अब देवराहा बाबा की कहानी बड़े पर्दे पर, बनी फिल्म ‘मचान बाबा’

विज्ञापन

Ramayana will release in nearly 40 languages makers gear up for record overseas launch
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में जानकारी
  • 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान का निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं, जो दंगल (2016) के लिए जाने जाते हैं।
  • ए आर रहमान और हंस जिमर ने मिलकर इसका म्यूजिक बनाया है।
  • यह पौराणिक कहानी दो पार्ट में दिखाई गई है। 
  • इसका पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को दिवाली वाले हफ्ते में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में थिएटर में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed